फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard seen in Meerut city last night, combing in search

Meerut: टीपी नगर में देर रात दिखाई दिया तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Sat, 03 Dec 2022 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Dec 2022 10:34 AM IST
सार

मेरठ टीपी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने से शहर में दहशत का माहौल है। उधर जानकारी मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए  कबिंग कर रही है।

विज्ञापन
Leopard seen in Meerut city last night, combing in search
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में शुक्रवार देर रात मकान के सीसीटीवी में एक तेंदुआ कैद हो गया। शनिवार सुबह मकान मालिक ने सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी चेक करने के दौरान तेंदुआ देखकर युवक के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना देने पर अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कबिंग कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर के सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि डर के मारे लोग घरों में दुबक कर बैठ गए हैं। शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे ज्वाला नगर के एक मकान के सीसीटीवी में पहले कुछ कुत्ते भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: पढ़ने के लिए मुस्लिमों का मन, भाजपा ने शुरू किए जतन

इसके बाद सीसीटीवी में एक तेंदुआ कुत्तों का पीछा करते हुए कैद हो गया। सुबह के समय मकान मालिक ने सीसीटीवी चेक किया। जिसमें तेंदुआ दिखाई देने की पुष्टि हुई। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की खबर आग की तरह फैल गई।


क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर दौड़ी। जहां वन विभाग की टीम को एक खाली प्लॉट में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए।

वन विभाग की टीम पंजों के निशान से तेंदुए की लोकेशन ढूंढने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रवासी तेंदुए को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभवत तेंदुआ जंगल के रास्ते से घनी आबादी में गुस्सा आया है। तेंदुआ सीसीटीवी के आधार पर वयस्क दिख रहा है। फिलहाल तेंदुए ने किसी भी आवारा जानवर का शिकार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed