{"_id":"5e3134898ebc3e971b5bfdcf","slug":"leopard-killed-after-hitting-unknown-vehicle-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: अज्ञात वाहन से टकराकर तेंदुए की मौत, वन विभाग अधिकारी मौके पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: अज्ञात वाहन से टकराकर तेंदुए की मौत, वन विभाग अधिकारी मौके पर
Wed, 29 Jan 2020 01:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
leopard died
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नजीबाबाद-हरिद्वार नहर पटरी मार्ग पर रामपुर मंगल उर्फ बनवारीपुर के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लगभग 10 बजे गुलदार के मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना थाना प्रभारी संजय पांचाल और डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम के पहुंचते ही गुलदार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला के निर्देशन में साहनपुर वन रेंज के रेंजर गजेंद्र यादव ने मृतक गुलदार का शव अपने कब्जे में ले लिया। डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला ने बताया कि वाहन से टकराकर मरा गुलदार लगभग तीन-चार वर्ष आयु का वयस्क नर है। पोस्टमार्टम के लिए डीएफओ और साहनपुर रेंज के अधिकारी मृत गुलदार को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है गुलदार के टकराने से चौपहिया वाहन के शीशे टूट गए। वाहन चालक घटनास्थल से वाहन को लेकर फरार हो गया। क्षेत्रीय नागरिकों रोहताश, राजकुमार सहित अनेक लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दो गुलदार देखे जा रहे थे। संभवत: मादा गुलदार भी इसके आसपास रही होगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/