{"_id":"5e32a2828ebc3ebfe72dce6b","slug":"leopard-killed-after-hitting-by-train-inbijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: ट्रेन से कटकर मादा गुलदार की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: ट्रेन से कटकर मादा गुलदार की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
Thu, 30 Jan 2020 03:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Jan 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
leopard died
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार दोपहर हल्दौर से बिजनौर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर गांव बल्दिया व झालू के बीच एक मादा गुलदार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि बुधवार को नर गुलदार की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लगभग 10 बजे गुलदार के मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना थाना प्रभारी संजय पांचाल और डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम के पहुंचते ही गुलदार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय नागरिकों रोहताश, राजकुमार सहित अनेक लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दो गुलदार देखे जा रहे थे। संभवत: यह नर व मादा गुलदार वही थे जिनकी जिले में दहशत बनी थी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/