वाह लेखपाल जी!: आचार संहिता की उड़ाईं धज्जियां, BJP प्रत्याशी की बैठक में हुए शामिल, खूब वायरल हो रही तस्वीर
Meerut News: मेरठ में एक लेखपाल ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दीं। चकबंदी लेखपाल भाजपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने का फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
मेरठ में एक लेखपाल भाजपा प्रत्याशी की बैठकों में शामिल हो रहा है। लेखपाल की बैठकों में शामिल होने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ये है मामला
मवाना निवासी सुभाष गुर्जर मवाना तहसील में स्थित चकबंदी कार्यालय में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। सुभाष गुर्जर के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें चकबंदी लेखपाल चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए एक प्रत्याशी की बैठकों में दिखाई दे रहे हैं।
बताया गया कि चकबंदी लेखपाल सुभाष गुर्जर राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान की बैठकों में दिखाई दे रहे हैं। सुभाष गुर्जर कि नेताओं से नजदीकी पहले से ही चर्चा में रही है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर
वहीं, तहसीलदार आकांक्षा जोशी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए