फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leaving Haridwar to sell the teenager for five thousand, recovered from Lucknow

हरिद्वार ले जाकर किशोरी को पांच हजार में बेचा, खैरूना ने सुनाई आपबीती

Wed, 25 Oct 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 25 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Leaving Haridwar to sell the teenager for five thousand, recovered from Lucknow
खैरूना को गले लगाती सलामती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत में करीब साढ़े तीन माह से अपहृत किशोरी खैरूना को पुलिस ने लखनऊ से बरामद कर लिया। पुलिस की टीम उसको लेकर बागपत पहुंच गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसको सलमू की बेटी ने एक युवक के साथ मिलकर हरिद्वार ले जाकर उसे पांच हजार रुपये में एक बुजुर्ग को बेच दिया था। वह किसी तरह बुजुर्ग को चकमा देकर ट्रेन से लखनऊ पहुंच गई। 15 दिन इधर-उधर घूमती रही। बाद में उस एक बाल गृह में आसरा मिल गया। 

विज्ञापन


केस के विवेचक निरंजन सिरोही का कहना है कि खैरूना की जानकारी लखनऊ में होने की मिली। टीम के साथ  वहां पर पहुंचे तो खैरूना लीलावती मुंशी निराश्रित बाल गृह में मिली। पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि उसको सलमू की बेटी अपने साथ पांच जुलाई को गुफा मंदिर पर लेकर गई। जो रिश्ते में उसकी बुआ लगती है। वहां से बड़ौत लेकर गई। उसे एक युवक बज्जू मिला। 
विज्ञापन


सलमू की बेटी और बज्जू उसको पहले खेकड़ा, फिर अजमेर और उसके बाद हरिद्वार लेकर गए। वहां एक बुजुर्ग को पांच हजार रुपये में उसे बेच दिया। इसका पता चलने पर वह किसी तरह बुजुर्ग को चकमा देकर ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंच गई । वहां पर घूमती हुई बाल गृह तक पहुंची। सिरोही का कहना है कि लड़की का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बहन को भी दी धमकी  
खैरूना ने बताया कि सलमू की बेटी ने उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसकी छोटी बहन को बेचने की धमकी दी।

खैरूना को हरिद्वार में तलाश कर रहा सलमू

Leaving Haridwar to sell the teenager for five thousand, recovered from Lucknow
यूपी पुलिस

सलमू अपनी बेटी मीना के साथ खैरूना को तलाशने के लिए हरिद्वार में गया हुआ है। खैरूना बागपत में पहुंच गई, लेकिन सलमू अभी भी वहां पर ही है। परिवार का सलमू से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उधर, सलमू की पत्नी खुर्शीदा का कहना है कि उसकी बेटी पर बेचने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।   

क्या है मामला  
निवाड़ा गांव की महिला सलामती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी पौत्री खैरूना (11) पांच जुलाई 2017 को करीब दस बजे गुफा-बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई । इसके बाद वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला खैरूना को सलमू की बेटी और बड़ौत के दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गए। जानकारी करने पर पता चला आरोपी उसको हरिद्वार लेकर गए। उसे काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस मामले में सलमू की बेटी और बड़ौत के दो युवक बज्जू और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।  

सलमू की बेटी और बज्जू ने किया भ्रमित  
इस मामले में पुलिस ने सलमू की बेटी और आरोपी बज्जू को सितंबर माह में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सलमू की बेटी ने बताया कि खैरूना को राजस्थान के अजमेर में ले जाकर बेच दिया है। पुलिस इन दोनों को लेकर अजमेर गई , लेकिन वहां खैरूना का कोई पता नहीं चला। बाद में आरोपियों ने बताया उसे हरिद्वार में गंगा में डूबाकर मार दिया है। इस दौरान आरोपी बज्जू पुलिस को चकमा देकर अजमेर में ही फरार हो गया। पुलिस ने सलमू की बेटी को वहां से लाकर बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ में भेज दिया। दो दिन बाद ही आरोपी बज्जू ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति लेकर जेल में भी उनसे पूछताछ की , लेकिन आरोपियों ने पुलिस को सहीं जानकारी नहीं दी।

खैरूना तक कैसे पहुंची पुलिस  
लखनऊ में खैरूना को सड़कों पर घूमते हुए देखकर लोगों ने 22 जुलाई को उसे  लीलावती मुंशी निराश्रित बाल गृह पहुंचा दिया। वहां के स्टाफ ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बागपत की रहने वाली है। उसकी दादी सलामती है। वहां के स्टाफ ने बागपत पुलिस से तीन दिन पहले संपर्क किया और उसका व्हाट्स एप पर फोटो भेजा। सलामती से उसकी पहचान कर ली । इसके बाद पुलिस सलामती को लेकर बाल गृह में पहुंच गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed