फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   leaveing his bloodied friend he is suspected to murder

लहूलुहान हालात में दोस्त को छोड़ भागा, हत्या का अंदेशा

Thu, 21 May 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
leaveing his bloodied friend he is suspected to murder
मेरठ। लहूलुहान हालत में दोस्त को सड़क पर छोड़कर एक युवक भाग गया। इस पर उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोहटा थानाक्षेत्र के बाड़म गांव निवासी हिमांशु (25) पुत्र नरेश शर्मा बुधवार को अपने दोस्त विकास शर्मा निवासी रसूलपुर किनौनी के साथ अपाचे बाइक पर रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार बिजली बंबा बाईपास स्थित भड़ाना फार्म हाउस के समीप बाइक भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। जिसमें हिमांशु बुरी तरह घायल हो गया। आरोप है कि विकास शर्मा अपने दोस्त हिमांशु को छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल हिमांशु को निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर परिजन पहले घटनास्थल तथा फिर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए परतापुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हिमांशु और विकास रिश्तेदार हैं। यह आरोप है कि हिमांशु को घायल अवस्था में छोड़कर विकास भाग गया। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का नहीं है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित परिजनों से तहरीर ले ली है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed