फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Launch of the third phase of Mission Shakti: 75 women of Meerut honored

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ: 75 महिलाओं का बढ़ाया मान, सांसद बोले- फिर से उभर रही तालिबानी मानसिकता

Sat, 21 Aug 2021 09:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Aug 2021 09:49 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पहले यह कार्यक्रम आयोजित कर बहनों को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में महिलाओं का सम्मान करना है और यही हमारे संस्कार भी है, लेकिन तालिबानी मानसिकता फिर उभर रही है।

विज्ञापन
Launch of the third phase of Mission Shakti: 75 women of Meerut honored
मेरठ में महिलाओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और चेतन्या त्यागी ने कविता पाठ से किया। मेरठ में सीसीएसयू स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संबोधन को लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के एक लाख 55 हजार बालिकाओं को 30 करोड़ 12 लाख की अनुदान राशि जारी की गई।

विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पहले यह कार्यक्रम आयोजित कर बहनों को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में महिलाओं का सम्मान करना है और यही हमारे संस्कार भी है, लेकिन तालिबानी मानसिकता फिर उभर रही है यह पीड़ादायक व दुखद है। उन्होंने कहा कि भारत में भी कुछ लोग है जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करते हैं। यह वहीं लोग है जो तीन तलाक का समर्थन करते थे।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त बनी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिसका हाथ पकड़ती है उसका साथ निभाती है। महिलाएं सशक्त होगी तो देश व प्रदेश सशक्त होगा। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर संचालित हैं। जिसमें 1090 वुमन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा व 1800-180-5145 चिकित्सीय हेल्पलाइन है। इस अवसर पर एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, आयुक्त सुरेंद्र सिंह, सीडीओ शशांक चौधरी, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
महिला उप निरीक्षक रितु त्यागी, महिला आरक्षी सोनम, मनीषा भट्ट, समीना, भारती, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सोहनवीरी, आशा, दीपशिखा, मीनाक्षी, संयोगिता, दुर्गेश, रिषा, राजो, प्रज्ञा शर्मा, सुशीला, पुष्पा, माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा, प्रधानाध्यापिका डॉ. पूनम गोयल, प्रधानाचार्य डॉ. मनु भारद्वाज, प्रधानाचार्य राजेश भुल्लर, बेसिक शिक्षा विभाग में तस्लीम जहां, उषा रानी, पुष्पा यादव, सीमा सिंह, अमृता वेदवान, उच्च शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधा रानी सिंह, डॉ. रेनू अग्रवाल, सहायक प्रोफेसर डॉ. ऊषा सहानी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमिता शर्मा, महिला एवं बाल पुष्टाहार विकास विभाग में सुरेखा, मधुबाला, महेंद्री,  सविता, उषा, बीता, सरिता,  प्रवेश,  पूनम गर्ग, सविता, प्रीति रानी, किरण बाला, रेणुका, जिला युवा कल्याण एवं विभाग में ज्योति, प्रियंका, दीपा व बिंदिया, बबीता, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. ईश्वरी बत्रा, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. स्वेता चौहान, डॉ. सुनीता चैहान, डॉ. सारिका, नीतू, गीता, नेहा, एएनएम नेहा शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, जिला कमांडेंट होमगार्डस कार्यालय में प्रेम कपिला, अनीता, रूमाना जफर, सोनू, खुशबू प्रवीण, हसीन जहां, दीपावली गिरी, प्राची, निर्मल कौर, लता, पंचायती राज विभाग में प्रधान ऋतु देवी, संयोगिता, मोनिका प्रतिमा, रूबी, सरिता सिंह, वंदना सोम, राजलक्ष्मी शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed