{"_id":"5d2f8e818ebc3e6cb8324a0c","slug":"larva-meerut-news-mrt433717328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के साथ जेब पर भी भारी पड़ेगा लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के साथ जेब पर भी भारी पड़ेगा लार्वा
विज्ञापन
fd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा आपको बीमार करने के साथ ही आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकता है। दरअसल, मलेरिया विभाग की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। जहां लार्वा मिल रहा है, वहां नोटिस दे रही हैं। इसके बाद भी यदि कहीं मच्छर का लार्वा मिला तो उस स्थान पर रहने वाले व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
मलेरिया विभाग की 15 टीमें फॉगिंग व लार्वा विरोधी दवा का छिड़काव कर रही हैं। मलेरिया निरीक्षकों के नेतृत्व में टीमें घरों, कार्यालयों, नर्सिंग होम, अस्पताल, फैक्ट्रियों और मॉल्स में लार्वा की तलाश कर रही हैं। मलेरिया विभाग की टीम जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, पुलिस लाइंस, सदर तहसील, सोहराब गेट रोडवेज बस अड्डा समेत तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग की गई है और 30 से ज्यादा नोटिस दिए जा चुकेहैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नोटिस के साथ-साथ मलेरिया और डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पंफ्लेट वितरित किए जा रहे हैं।
---
एमडीए परिसर में दो जगह मिला लार्वा
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) परिसर में बुधवार को दो स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। वित्त विभाग और संपत्ति विभाग में लगे कूलरों में यह लार्वा मिले। इसके अलावा एक निजी अस्पताल में लार्वा मिला है। इन तीनों स्थानों पर नोटिस दिया गया है। चेकिंग टीम में प्रदीप रावत, आशीष कुमार और संजय सिंह शामिल हैं। डीएमओ सत्यप्रकाश ने बताया कि बरसात का मौसम है। घरों के आसपास, गमलों आदि में पानी न भरने दें। कूलर और पानी की टंकी साफ करते रहें, ताकि डेंगू का लार्वा न पनपे।