फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   land confiscated in chindori after conflict

संघर्ष के बाद चिंदौड़ी में कब्जामुक्त कराई जमीन

Tue, 08 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
land confiscated in chindori after conflict
विवादित जमीन को कब्जा मुक्त कराती थाना पुलिस। - फोटो : KITHOR
संघर्ष के बाद चिंदौड़ी में कब्जामुक्त कराई जमीन
विज्ञापन

खरखौदा। गांव चिंदौड़ी में जिस जमीन को लेकर दो पक्षों में पुरानी रंजिश है। सोमवार को पुलिस ने उस जमीन को संघर्ष के बाद कब्जामुक्त करा लिया। वहीं, एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा जमीन खाली कराकर दूसरा पक्ष उसे अपनी जमीन में कब्जाना चाहता है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव घोसीपुर चिंदौड़ी गांव में शेरददीन पक्ष की 12 बीघा कृषि भूमि है। उसी के पास में एक सरकारी चकरोड है। बराबर में 200 मी. नगर निगम की जमीन है। जिसमें जावेद पक्ष पशुओं को बांधता है और गोबर डालता है। आरोप है कि गोबर बार बार शेरदीन की जमीन में बहकर आ जाता था। उधर शेरददीन भी उस जमीन पर अपना कब्जा करना चाह रहा है। इस बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों ने कई रिपोर्ट दर्ज कराई हुईं हैं। मामला राजनीति से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी दोनों पक्षों के खिलाफ कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं कर पाती। उसी को लेकर शनिवार को फिर से दोनों पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ था। जिसमें एक किशोर को भी गोली लग गई थी। वहीं, महिला व बुजुर्ग पथराव में घायल हो गए थे। सोमवार को तहसीलदार के आदेश के बाद खरखौदा पुलिस उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची। जहां दोनों पक्ष आग गए। इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने प्लाट में पड़ा गोबर हटवा दिया। वहीं, जावेद पक्ष ने आरोप लगाया कि शेरददीन पक्ष ने पुलिस से साठगांठ कर ली। एमडीए की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वह अपनेे खेत में मिलाना चाह रहा है। इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार के आदेश पर ही पुलिस ने उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। किसी के दबाव में काम नहीं कराया गया। मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed