{"_id":"60f33a5a8ebc3e6d904a0f8c","slug":"lady-sitting-outside-in-sasural-meerut-news-mrt5478658162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कालोनी में शनिवार आधी रात को एक विवाहिता अपनी ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा ससुरालियों को समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो विवाहिता भाई व भाभी के साथ धरने पर बैठ गई।
पुलिस के अनुसार, सोमदत्त सिटी निवासी स्नेहा की शादी करीब पांच साल पहले फूलबाग कालोनी निवासी अश्वनी आर्य से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा। कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई लेकिन समाधान नहीं निकला। इसी बीच स्नेहा अपने पिता के घर आ गई और मेडिकल थाने में दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
परिवार परामर्श केंद्र तक भी मामला पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी। हर बार लड़का पक्ष समस्या का समाधान निकालने व स्नेहा को घर ले जाने का आश्वासन देता रहा। शनिवार देर रात परेशान होकर स्नेहा अपने भाई कपिल व उसकी पत्नी के साथ ससुराल आ गई। ससुराल पक्ष ने पुलिस को फोन कर दिया। नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कुछ देर बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुलिस के जाते ही ससुरालियों ने स्नेहा व उसके परिजनों के साथ अभद्रता कर दी। काफी देर वह ससुराल के बाहर धरने पर बैठी रही। बाद में लोगों ने समझाकर उन्हें थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि बातचीत की जा रही है।