{"_id":"618195f4434c34305f176b2b","slug":"lady-servant-caught-in-theft-case-meerut-news-mrt563421774","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का माल चोरी करने वाली नौकरानी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों का माल चोरी करने वाली नौकरानी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का माल चोरी करने वाली नौकरानी को पकड़ा
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की आर्य नगर कालोनी में लाखों की चोरी कर भागने वाली नौकरानी को सोमवार देर रात को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नोएडा से पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के पास से कुछ नकदी बरामद की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की आर्य नगर कालोनी के एक मकान से कुछ दिन पहले नौकरानी ने लगभग दस लाख के जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी के बाद महिला भाग निकली थी।
इस मामले में मकान मालिक ने थाने पर नौकरानी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित ने बताया था कि नौकरानी नोएडा में रहती है और एजेंट के जरिए उसने अपने यहां उसे काम पर रखा था। तभी से पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने महिला को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के पास से 48 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। पुलिस जल्द जेवरात बरामद करेगी।