{"_id":"61edbcec0c8db567e474ca0c","slug":"lady-s-dead-body-found-in-partapur-meerut-news-mrt574489163","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर इलाके में महिला की हत्या कर लाश बोरे में फेंकी, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतापुर इलाके में महिला की हत्या कर लाश बोरे में फेंकी, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर में बोरे में मिला महिला का शव
मेरठ/परतापुर। काशी गांव स्थित तालाब के किनारे रविवार सुबह एक महिला का शव बोरे में मिला। अंदेशा है कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पहचान के लिए दूसरे जनपदों के थानों में भी सूचना दी गई है।
परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव स्थित तालाब में एक बोरा पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बोरे को पानी से निकालकर रस्सी खोली तो दंग रह गए। बोरे में एक महिला का शव था। जानकारी लगने पर दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। महिला बुर्का पहने हुई थी। पुलिस का कहना था कि शव कई दिन पुराना है।
शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अंदेशा है कि हत्या करने के बाद शव को फेंका है। महिला की पहचान को छुपाने के लिए चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि दूसरों जनपदों के थानों में सूचना दी गई है, ताकि कोई महिला लापता या अपहरण हुआ है तो उसके परिवार वाले आकर पहचान कर लें। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी है।