{"_id":"60f5e0dd8ebc3e6d8679008f","slug":"lady-protest-againt-police-in-thana-meerut-news-mrt548149777","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से बोली महिला, पहले मेरी जिंदगी खराब करने वाले को सामने लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से बोली महिला, पहले मेरी जिंदगी खराब करने वाले को सामने लाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में महिला का दो घंटे तक हंगामा, मूकदर्शक बनी पुलिस
मेरठ। लालकुर्ती थाने में सोमवार को एक महिला ने दो घंटे तक हंगामा किया। आरोप लगाया कि सदर बाजार पुलिस ने आरोपी से साठगांठ कर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जबकि वह सदर थाने में शिकायती पत्र देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।
महिला ने बताया कि उसके पति की 2007 में मौत हो गई थी। आरोप है कि 2013 में एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक दूसरी लड़की से शादी करने लगा, जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत 29 जून को एसएसपी ऑफिस में की। यहां से उसे पीली पर्ची मिली। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने जांच की।
आरोप है कि पुलिस ने युवक के साथ साठगांठ की और शादी करने का मौका दे दिया। बताया गया कि महिला को ढाई लाख रुपये दिलवाने की बात कही गई थी। महिला को न पैसे मिले और न ही युवक पर कार्रवाई हुई। इसके चलते सोमवार को महिला लालकुर्ती थाने में पहुंची। महिला ने बताया कि उसके साथ लालकुर्ती क्षेत्र में भी दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपी युवक लालकुर्ती क्षेत्र में उसे लेकर कई दिन तक रहा।
विज्ञापन
महिला के हंगामे पर पुलिस ने युवक को थाने बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। युवक के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस के सामने महिला युवक पर आरोप लगाती रही और युवक के परिजन उसे बेगुनाह बताते रहे। करीब दो घंटे तक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में महिला अब पुलिस के खिलाफ भी शिकायती पत्र उच्च अधिकारियों को देने की बात कह रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।