{"_id":"61f4525001bba56f801fc900","slug":"lady-murder-in-tofapur-village-meerut-news-mrt574986557","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोफापुर में नवविवाहिता की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोफापुर में नवविवाहिता की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोफापुर में विवाहिता की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
इंचौली (मेरठ)। थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव में बृहस्पतिवार रात दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जान लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
बुलंदशहर जिले के सिरोधन गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया करीब 13 माह पूर्व उनकी 23 वर्षीय पुत्री योगिता की शादी इंचौली थाना क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। दो माह पूर्व ही योगिता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात पति प्रदीप और सास रामरति ने योगिता को बुरी तरह पीटा। इसी दौरान योगिता के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया और उसका गला भी दबाया गया। इससे उसकी जान चली गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
इस बीच, रात करीब 12 बजे सूचना मिलने पर इंचौली पुलिस पहुंची। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही योगिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष के समझाने के बावजूद मनमानी जारी रही और अब योगिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने लोगों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ इंचौली श्योपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति प्रदीप कुमार और सास रामरति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।