{"_id":"61be4630c26fcd03852621a5","slug":"lady-found-possitive-came-from-malavii-meerut-news-mrt5697022156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलावी से शास्त्रीनगर आई महिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलावी से शास्त्रीनगर आई महिला पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलावी से शास्त्रीनगर आई महिला पॉजिटिव
मेरठ। दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से शास्त्रीनगर आई 50 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है। सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है। वह यहां अपनी मां से मिलने के लिए 12 दिसंबर को आई थीं। खांसी-जुकाम होने पर शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। महिला के परिवार और संपर्कवाले 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
शनिवार को विदेश से आए 56 लोगों समेत 5021 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें इस महिला के अलावा बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव है। हालांकि महिला के मामले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीम की लापरवाही भी है, उन्होंने इनकी जांच नहीं कराई थी, जबकि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ के कारण विदेश से आए हर व्यक्ति की जांच कराने के निर्देश हैं। इस संबंध में सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि महिला का पता नोेएडा का लिखा हुआ था, इस कारण स्वास्थ्य विभाग उनकी कोरोना की जांच नहीं करा पाया था। जब उन्होंने खुद सैंपल दिया और जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह विदेश से आई हैं। इससे पहले दुबई से साबुन गोदाम आई एक युवती को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विदेश से 87 लोग और आए
जिले में विदेश से 87 लोग और आए हैं। अब तक 1589 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें से 974 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच वापस चले गए। 606 की जांच होनी बाकी है। जिले में अब तक 66046 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च 2020 को मिला था। दो केस सक्रिय हैं। वहीं, फोकस सैंपलिंग के तहत 36 स्थानों से 1208 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
14985 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
मेरठ। जिले में शनिवार को 201 बूथों पर 14985 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। हालांकि 75 हजार लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक 21 लाख 8840 लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 12 लाख 50 हजार 939 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। रविवार को 200 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
डेंगू के तीन केस सक्रिय
मेरठ। डेंगू का शनिवार को कोई मरीज नहीं मिला। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1648 पहुंच गई है। इनमें से 1645 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीन सक्रिय हैं। दो अस्पताल में हैं और एक घर पर रहकर इलाज करा रहा है।