{"_id":"611acabe8ebc3e43241d9150","slug":"lady-and-husband-beaten-to-telecom-company-manager-meerut-news-mrt5520983183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने महिलाकर्मी से की छेड़छाड़
मेरठ। एक टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने महिलाकर्मी से छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला और उसके पति ने पहले आरोपी को पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पहले लीपापोती की कोशिश करती रही, बाद में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
लालकुर्ती की रहने वाली महिला दिल्ली रोड पर रानी मिल के पास टेलीकॉम कंपनी के ऑफिस में काम करती है। शादी की सालगिरह होने के चलते दो दिन की छुट्टी के बाद महिला सोमवार को ऑफिस पहुंची थी। मैनेजर वसीम ने हस्तिनापुर में कंपनी के ही दूसरे ऑफिस में महिला से चलते के लिए कहा। दोनों स्कूटी से जा रहे थे। महिला का आरोप है कि मवाना पार करने के बाद सुनसान जंगल में वसीम ने स्कूटी रोक दी और बोला कि अब तुम चलाओ। महिला के मना करने पर वसीम ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
महिला ने पति को मेसेज कर दिया और वसीम की चुंगल से निकलकर मेरठ आ गई। इसके बाद दंपती रानी मिल के पास कंपनी के ऑफिस पहुंच गया और वसीम को पीटना शुरू कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था। जिसके चलते वहां पर भीड़ लग गई। जानकारी लगते ही ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस भी पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हिंदू संगठन भी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कहा, ऐसे ऑफिस बंद होने चाहिए, जहां यह गलत काम होते हैं। पुलिस मामले की दबाने में लगी थी। इस पर हिंदू संगठन ने चेतावनी दी कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अधिकारियों के ऑफिस में धरना देंगे।
---
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बड़ी कार्रवाई करेंगे। ऑफिस में कौन-कौन है, इसकी भी जानकारी ली है।
-विनीत भटनागर, एसपी सिटी