{"_id":"5f8a07b68ebc3e9bf462290f","slug":"kumble-tax-evasion-in-store-in-sadar-bazar-businessman-angry-meerut-news-mrt5065489136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में दुकान में कुंबल कर चोरी, व्यापारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में दुकान में कुंबल कर चोरी, व्यापारी नाराज
विज्ञापन

मेरठ। कैंट स्थित दीवान स्कूल के पीछे चोरों ने बृहस्पतिवार रात दुकान में कुंबल कर चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह व्यापारी दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। सदर बाजार में रोज चोरी की वारदात होने से व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।
चोरी की वारदात सदर बाजार क्षेत्र में दीवान स्कूल के पीछे कच्चे दगड़े में हुई। जहां पर विपुल गोयल की बोरी की दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने
कुंबल कर दुकान से एलसीडी, होम थिएटर, पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह विपुल दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की वारदात का पता लगने पर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे।
व्यापारियों ने नाराजगी जताई कि सदर बाजार में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। पुलिस गश्त नहीं करती है। दो दिन पहले भी बॉम्बे बाजार हनुमान मंदिर के पास एक दुकान में कुंबल कर चोरी की वारदात हुई। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह रात में खुद गश्त करेंगे। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा भी करेंगे।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश जारी है।