फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kumbh Mela: industries of West UP Will remain closed for next twenty four days

कुंभ मेला: अब 24 दिन ही बंद रहेंगे वेस्ट यूपी के उद्योग, 843 औद्योगिक इकाइयां होंगी प्रभावित

Wed, 26 Dec 2018 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Dec 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela: industries of West UP Will remain closed for next twenty four days
उद्योग - फोटो : Demo Pic.

प्रयागराज में लग रहे कुंभ को लेकर मंगलवार को नया रोस्टर जारी किया गया है। पहले जो औद्योगिक इकाइयां 37 दिनों तक अलग-अलग पर्वों पर बंद होनी थीं। अब उनकी अवधि घटाकर 24 दिन कर दी गई है। मेरठ समेत 9 जनपदों के करीब 843 उद्योग अब 24 दिनों तक नए रोस्टर के अनुसार बंद रहेंगे।  

विज्ञापन


कुंभ का पहला स्नान 15 जनवरी 2019 मकर संक्रांति का है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) और उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। शुरुआती रोस्टर के अनुसार मेले के दौरान 37 दिनों तक औद्योगिक इकाइयों को बंद करना था। लेकिन अब नया रोस्टर जारी कर औद्योगिक इकाइयों को थोड़ी राहत दी गई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि औद्योगिक इकाइयों का संचालन इस तरह से बंद किया गया है, जिससे पानी सहायक नदियों के द्वारा गंगा तक न पहुंच सके। इस बार कुंभ मेले के दौरान अगर किसी औद्योगिक इकाई से रंगीन व प्रदूषित उत्प्रवाह बाहर आया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीपीसीबी, यूपीपीसीबी और जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से इकाइयों की निगरानी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये औद्योगिक इकाईयां  
मेरठ         67  
बागपत       7  
गाजियाबाद/हापुड़ 300  
नोएडा/ग्रेटर नोएडा  287  
मुजफ्फरनगर/शामली 75  
सहारनपुर      50  
बिजनौर        57   

नया रोस्टर, ऐसे बंद होंगे उद्योग : 

पर्व व तिथि -- बंदी की तिथि

- मकर संक्रांति 15 जनवरी 
बंदी की तिथि - 6,7,8,15 जनवरी  

- पौष पूर्णिमा 21 जनवरी 
बंदी की तिथि - 12,13,14,21 जनवरी  

- मौनी अमावस्या - 4 फरवरी  
बंदी की तिथि - 26,27,28,4 फरवरी 

- बसंत पंचमी -10 फरवरी 
बंदी की तिथि - 1,2,3,10 फरवरी  

- माघी पूर्णिमा -19 फरवरी 
बंदी की तिथि 10,11,12,19 फरवरी
 
- महाशिवरात्रि - 4 मार्च 2019
बंदी की तिथि - 23,24,25 फरवरी और 4 मार्च   

इन जिलों में बंद रहेंगे उद्योग  
सिंचाई विभाग की सूचना के अनुसार बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा में गंगा नदी का जल सामान्य प्रवाह की स्थिति में 9 दिन में प्रयागराज पहुंचता है। जिसको लेकर 4 दिन तक उद्योगों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।  

ये है प्रमुख स्नान की तिथियां  
स्नान पर्व    
     तिथि  
मकर संक्रांति      15 जनवरी 2019  प्रथम शाही स्नान  
पौष पूर्णिमा        21 जनवरी  2019  
मौनी अमावस्या    4 फरवरी 2019 द्वितीय शाही स्नान 
बसंत पंचमी       10 फरवरी 2019 तृतीय शाही स्नान 
माघी पूर्णिमा      19 फरवरी 2019  
महाशिवरात्रि       4 मार्च 2019  

कहीं भी कर सकती है कमेटी निरीक्षण  
कुंभ मेले को लेकर औद्योगिक इकाईयों का जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी और सीपीसीबी की टीम कहीं भी कर सकती निरीक्षण कर सकती है। अगर किसी औद्योगिक इकाई से रंगीन उत्प्रवाह और जल प्रदूषित मिला या ईटीपी प्लांट बंद मिला तो उस पर कार्रवाई तय है। इसको लेकर पहले ही क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस भी जारी कर रखे है।  
 
नया रोस्टर जारी हुआ  
कुंभ को लेकर औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया जा रहा है, जहां कमी मिल रही है, वहां पर बंदी की कार्रवाई की जा रही है। कुंभ के लिए जो रोस्टर आया था, उसमें पहले 37 दिनों तक उद्योग बंद करने थे। लेकिन अब नए रोस्टर में 24 दिन बंद करने होंगे। अलग-अलग जिलों में अलग -अलग तिथियों में उद्योगों को बंद रखा जाएगा। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed