कोविड-19 : मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिए मेरठ मंडल के अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
- मेरठ के बाद गाजियाबाद और नोएडा का किया दौरा
- ओएसडी के निर्देश पर सभी जिलों में क्लस्टर बनाकर सौंपी गई जिम्मेदारी
- आगामी दिनों के लिए ए, बी, सी तीनों प्लानों पर किया जा रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओएसडी ने निर्देश दिए कि जल्द ही मेरठ मंडल के सभी छह जिलों मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर में हर प्रकार से अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाए। कोविड-19 और नॉन कोविड मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए।
हर मरीज को अस्पताल में इलाज मिलना चाहिए। कहीं भी सामने न आए कि मरीज अस्पताल में लाया गया और वह भर्ती नहीं हुआ। उन्होंने गाजियाबाद और नोएडा के अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराने के लिए भी जिला प्रशासन को निर्देश दिए।
डॉ वेदप्रकाश अभी तक विशेष कार्याधिकारी के तौर पर मेरठ की जिम्मेदारी देख रहे थे। शासन ने अब उन्हें मेरठ मंडल के अन्य जिलों की भी जिम्मेदारी दी है। बुधवार को उन्होंने गाजियाबाद और नोएडा का दौरा किया और जिला प्रशासन के साथ बैठक की।
डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि नोएडा में अस्पतालों की स्थिति कुछ बेहतर है, लेकिन गाजियाबाद में स्थिति बेहतर नहीं है। मेरठ मंडल के सभी जिलों के जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं के लिए तैयार रहें।
अस्पतालों के भवनों की क्षमता बेहतर करें, मेडिकल स्टाफ व डॉक्टर उसमें तैयार रहें। ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। यह जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। क्लस्टर हेड प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर में कहीं भी अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों के लिए ए,बी, सी तीनों प्लानों पर काम किया जा रहा है। जिसमें जहां 100 बेड के अस्पताल हैं उनके अलावा अन्य अस्पताल भी इसमें शामिल किए जा रहे हैं।
इमरजेंसी में मरीज यदि कोई भी मरीज आता है तो उसका उपचार किया जाए। जांच में यदि मरीज पॉजिटिव आता है तो उसे कोविड-19 सेंटर लाया जाए। इसके लिए अभी से अस्पतालों में बेडों की क्षमता पर काम किया जा रहा है। इसके लिए पूरी प्लानिंग की जा रही है।