फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know what is said to the Chief Minister of the Yogi Darul Uloom?

महंत योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर बोले देवबंदी उलमा, बढ़ गई जिम्मेदारी

Tue, 21 Mar 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
 Know what is said to the Chief Minister of the Yogi Darul Uloom?
दारुल उलूम देवबंद

महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद महंत आदित्यनाथ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए वे सभी को साथ लेकर चलें। रविवार को महंत आदित्यनाथ के प्रदेश का 32वां मुख्यमंत्री बनने पर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि संस्था गैर सियासी इदारा है, जो किसी भी राजनीतिक मामले में टिप्पणी नहीं करती। जहां तक योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने का सवाल है तो यह आवामी राय है। इसलिए योगी आदित्यनाथ को आवामी राय का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहिए। दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सीएम के तौर पर सबको साथ लेकर चलने की शपथ ली है। इसलिए वह इसका मान रखें और ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी भी वर्ग को तकलीफ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed