फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know in one click, where to get food and ration

एक क्लिक में जानें, कहां मिलेगा खाना और राशन

Tue, 07 Apr 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Know in one click, where to get food and ration
मेरठ। लॉक डाउन के दौरान किसी भी नागरिक को समस्या से बचाने के सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों को जोड़ते हुए पोर्टल बनाया गया। इस पोर्टल पर अलग-अलग विकल्प पर जाकर एक क्लिक कर अपने शहर के खाना और राशन सामग्री की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए supplymitra-up.com पर जाना होगा।
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार राशन या खाने मिलने की जानकारी ले सकते हैं। इसमें होम डिलीवरी, पका/कच्चा भोजन देने वाली संस्थाओं की सूची भी दी गई है। जहां एक कॉल पर जरूरतमंद की मदद हो सके। वहीं, जिन संस्थाओं को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है उनके लिए भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा अगर आपके यहां पर होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं है तो इसके लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आप 1076 और 1070 पर कॉल करके अपनी समस्या को बता सकते हैं। जिससे आपकी समस्या हल हो सकती है। इस पोर्टल पर मेरठ के 162 किराना स्टोर को जोड़ा गया है। आप सूची को वार्ड वार भी देख सकते है। इसके अलावा 13 संस्थाएं पका और कच्चे भोजन के लिए रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed