फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KK Mittal arrested in fake loan case of 50 lakh

यूपी: 50 लाख के फर्जी लोन मामले में केके मित्तल गिरफ्तार, आठ लोग पहले ही जा चुके हैं जेल

Sun, 08 Sep 2019 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
KK Mittal arrested in fake loan case of 50 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ। फर्जी अभिलेखों के जरिए 50 लाख रुपये का लोन लेने के मामले में ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम ने शनिवार को आरोपी कृष्ण कुमार मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। एसबीआई ब्रह्मपुरी शाखा के तत्कालीन मैनेजर समेत आठ लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। अन्य 16 आरोपियों के खिलाफ भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मेरठ के एसपी रामसुरेश यादव ने बताया कि एसबीआई ब्रह्मपुरी शाखा के मैनेजर नवीन रायजादा ने ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर में बताया था कि 2004 से 2007 तक बैंक से 50 लाख का लोन कराया गया। जिसमें फर्जी अभिलेखों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

बाद में मैनेजर नवीन राय ने जांच में पता चला कि पूर्व मैनेजर एमएम बंसल के समय में यह फर्जी लोन हुआ था। शासन के निर्देश पर इस केस की जांच ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर ऊदल सिंह कर रहे हैं।

एसपी ईओडब्ल्यू ने बताया कि नामजद आरोपी एमएम बंसल बैंक मैनेजर ब्रह्मपुरी, श्याम सुंदर फील्ड ऑफीसर तथा अमित शर्मा संचालक कार्तिक फाइनेंस कंसलटेंसी ने फर्जी अभिलेखों के आधार पर लोन पास कराया। इन्होंने मिलीभगत कर धनराशि हड़प ली।

ईओडब्ल्यू की विवेचना में 26 आरोपियों के नाम सामने आए। अधिकांश आरोपी अपने नाम पते से गायब मिले। एक आरोपी की मौत भी हो चुकी है। शनिवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने कृष्ण कुमार मित्तल पुत्र रामकुमार मित्तल निवासी पुराना के ब्लॉक शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed