फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ????? ?? ????? ???????? ?????? ??????? ??? ?????

नोएडा से अपहृत व्यापारी खरखौदा क्षेत्र में फेंका

Sun, 29 Dec 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
????? ?? ????? ???????? ?????? ??????? ??? ?????
नोएडा से अपहृत व्यापारी खरखौदा क्षेत्र में फेंका
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। 25 दिसंबर को नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र से एक व्यापारी का कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश शनिवार सुबह व्यापारी को घायल अवस्था में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर धनौटा के समीप स्थित लोहिया फार्म हाउस के सामने फेंक गए। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से हापुड़ क्षेत्र निवासी संजीव पुत्र तोताराम कई वर्षों से परिवार के साथ नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र रेलवे रोड में रह रहा है। संजीव की रेलवे रोड पर ही मकान से कुछ दूर परचूून की दुकान है। 25 दिसंबर की सुबह संजीव घर से अपनी दुकान के लिए चला था। संजीव के अनुसार उसकी जेब में करीब छह हजार रुपये थे। वह मकान से कुछ दूर चला था। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने संजीव को कई जगह रखा। पीड़ित के अनुसार उसकी कई बार पिटाई भी की गई। तीन दिन तक उसे खाना नहीं दिया। बदमाशों ने व्यापारी को शुक्रवार रात में भोजन दिया। उन्होंने शनिवार तड़के उसकी जमकर पिटाई की। उसे बदमाश खरखौदा क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धनौटा के समीप लोहिया फार्म हाउस के सामने सड़क किनारे पर फेंक गए। व्यापारी को देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने व्यापारी को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि इस मामले में उन्होंने दादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने बताया कि मामला थाना दादरी क्षेत्र का है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी है। व्यापारी के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed