फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Yatra start Haridwar and end in Delhi

हरिद्वार से आज शुरू होगी भाकियू की किसान यात्रा, दिल्ली के किसान घाट पर होगा अंतिम पड़ाव

Sun, 23 Sep 2018 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 23 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kisan Yatra start Haridwar and end in Delhi
Kisan Yatra

भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के लिए जिलेभर से किसानों की टोलियां शनिवार को शहर के रामपुर चौराहे पर पहुंची। इसके बाद किसानों का काफिला ट्रैक्टर ट्रालियों से शाम को हरिद्वार के लिए कूच कर गया। रविवार को हरिद्वार से भाकियू की पद यात्रा प्रारंभ होगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और खेती-किसानी के मुद्दे पर भाकियू की किसान क्रांति यात्रा पर सभी की निगाहें है। हरिद्वार से 23 सितंबर से प्रारंभ हो रही यात्रा दो अक्तूबर को किसान घाट दिल्ली पहुंचेगी। दस दिन तक चलने वाली पद यात्रा में देश के कई प्रांतों के किसान पहुंचने लगे है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के 33 जिलों से किसानों को जोड़ा गया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में सिसौली, भौराकलां, बुढ़ाना, शाहपुर और बघरा ब्लाक के किसान हरिद्वार रवाना हो गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सुबह ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर पहुंच कर व्यवस्था में जुट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हरिद्वार से दिल्ली तक के सड़क मार्ग पर अलग-अलग क्षेत्र में जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिले में भूराहेड़ी, पुरकाजी, बरला, कूकड़ा मंडी और भैंसी में सबसे ज्यादा किसानों का सैलाब रहेगा। प्रत्येक पड़ाव पर खाने का जिम्मा सौंप दिया गया है।

शनिवार को रिमझिम बारिश सुबह से ही होने लगी, जिसकी वजह से दिक्कतें आई। शहर के रामपुर चौराहे पर प्रत्येक ब्लाक से किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से शाम तक पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने पद यात्रा के लिए कूच किया। करीब चार हजार किसान 80 ट्रैक्टर ट्रोलियो एवं अन्य वाहनों में हरिद्वार पहुंच गए हैं। 

बजा रणसिंघा, लगे बाबा टिकैत के नारे 

रामपुर चौराहे पर भाकियू का रणसिंघा बजा, तो किसानों ने बाबा टिकैत अमर रहे, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर भाकियू संस्थापक चौधरी टिकैत के बैनर और हॉर्डिंग्स लगाए गए हैं। दस दिवसीय यात्रा में किसानों ने रागिनी और डीजे का भी इंतजाम किया है। हुक्के की गुड़गुड़ाहट होगी और डीजे पर भाकियू के युवा कार्यकर्ता झूमेंगे। 

11 बजे होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 
भाकियू प्रवक्ता एवं कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे हरिद्वार के चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर भाकियू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बाद में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसान क्रांति यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 

ट्रेनों से पहुंचे पूर्वांचल के किसान 
वेस्ट यूपी के ग्रामीण अंचल से किसान जहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों और निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं, वहीं पूर्वी और मध्य यूपी से किसानों के जत्थे रेलों से हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद पहुंच रहे है। पूर्वांचल के जिलों के भाकियू अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान क्रांति यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed