{"_id":"5d4ddc078ebc3e6cd666e61d","slug":"kisan-sabha-govt-check-on-crime-mawana-news-mrt4375896143","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने अपराध रोकने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने अपराध रोकने की मांग उठाई
विज्ञापन
किसान सभा के कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सोनभद्र के अपराधियों को कठोर सजा दिलाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में किसान सभा ने कहा कि सोनभद्र के अपराधियों को कठोर सजा दिए जाने तथा मृतकों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने, भूमाफिया की कुल संपत्ति को सरकार द्वारा कब्जे में लिये जाने की मांग की।
किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने तथा दुष्कर्मियों को फांसी दिए जाने की मांग की। जिससे उन्नाव जैसी घटना न हो सके। मार्च 2019 के बाद महिला उत्पीड़न की वारदातें बढ़ी हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत निगम की लापरवाही से तार टूटने से मौतें हो रही हैं। जिसमें विद्युत निगम पांच लाख रुपये देकर पल्ला झाड़ रहा है। हालांकि जान की एवज पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा मिले। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। गांव भैंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिवार को 20-20 लाख रुपये तथा एक पुत्री को सरकारी नौकरी देने की मांग की। गन्ना उद्योग द्वारा आगामी सीजन की तैयारी की जा रही है, लेकिन बीते वर्ष का भुगतान अभी शेष है। उधर, बैंक और विद्युत निगम पेनल्टी लगाकर वसूली का दबाव बना रहे हैं। बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यहां मेरठ मंडल सचिव जितेंद्रपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह जाखड़, राजपाल शर्मा, वेदप्रकाश, सूरजबल शर्मा, राजेंद्र खारी आदि थे।
वहीं, किसान एकता संघर्ष संगठन ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि यदि 31 अगस्त तक मिल ने किसानों का गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं किया तो किसान आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। यहां शौकीन गुर्जर, अनेश कुमार, देव शर्मा, मांगेराम, राजवीर सिंह आदि थे।