फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Kranti Yatra welcomed in Meerut and Naresh Tikat warned the central government

नरेश टिकैत बोले- सरकार की किसान विरोधी नीतियों से देश के किसान बर्बाद

Fri, 28 Sep 2018 08:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 28 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan Kranti Yatra welcomed in Meerut and Naresh Tikat warned the central government
किसान क्रांति यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सरकार की किसान विरोधी नीतियों से देश के किसान बर्बाद हो चुके हैं। हक हासिल करने के लिए ही यह किसान क्रांति पदयात्रा निकाली जा रही है। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने टोल प्लाजा स्थित भगवती कालेज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व किसानों से स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करके फसल का दाम डेढ़ गुणा देने का वादा किया था। अब 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कही जा रही है। आज खेती घाटे का सौदा हो गई है। पुराने लोग किसी तरह अपनी गुजर बसर कर रहे हैं, लेकिन युवा इससे मुंह मोड़ते जा रहे हैं। जब तक सरकार किसानों से किए वादे पूरे नहीं करेगी तब तक देश के किसान खुशहाल नहीं होंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में भाकियू के उतरने या किसी दल को समर्थन देने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि भाकिूय अराजनैतिक संगठन है। चुनाव लड़ने के लिए बेहताशा पैसा चाहिए, किसान किसी तरह अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

विज्ञापन

भाकियू का मकसद चुनाव लड़ने का नहीं किसान सेवा का है। बाबा टिकैत के बाद भाकियू के कमजोर होने के सवाल पर बोले कि उनका दौर अलग था। तब न तो किसान इस तरह जातियों में बंटा था और न ही इतनी ज्यादा समस्या थी। राजनीतिक दलों ने किसानों को अपने फायदे के लिए जातियों और धर्म में बांट दिया है। इससे किसान संगठन और उनके आंदोलन कमजोर होने लगे हैं। लेकिन भाकियू पर किसानों का आज भी विश्वास है। बाबा टिकैत के दिल्ली घेराव के एलान भर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें फोन करने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने किसानों की परेशानी समझते हुए 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इससे पहले बाबा टिकैत के आंदोलन से ही 36 महीने का बिजली बिल माफ हुआ था। भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है। अहंकार के आगे इसे कुछ नहीं दिख रहा है। इसे जगाने और अपना हक हासिल करने के लिए ही किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। 

टिकैत ने कहा कि उनकी यात्रा पर अराजकता फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। भाकियू का साफ सुथरा आंदोलन करने का इतिहास है। हरिद्वार से लेकर यात्रा यहां तक पहुंच चुकी है, लेकिन किसानों ने अनुशासन का परिचय दिया है। प्रशासन ने जो रूट दिया उस पर ही चल रहे हैं। दूसरी तरफ चलने वाले लोग भी उनके अपने है। किसी को ऑफिस जाना है तो किसी को कॉलेज। किसान उन्हें परेशान क्यों करेंगे। टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों से किए वादे पूरे करने होंगे।त मिलेगी। अगर मांग नहीं मानी गई तो किसान हाईवे बंद कर देंगे और यात्रा बाईपास की बजाय शहर के अंदर से ले जाएंगे। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, संजय दौरालिया, सतबीर जंगेठी, टीटू मूंछ रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed