{"_id":"5d71775a8ebc3e93c8164c5d","slug":"kinapping-and-rape-meerut-news-mrt4418266143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती को बंधक बनाकर एक महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को बृहस्पतिवार को बंधनमुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज था।
शास्त्रीनगर स्थित कुटी चौपला के पास आरोपी सोनू पुत्र अतर सिंह का मकान है। सोनू ने पांच साल पहले शादी की। लेकिन पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया। उसके बाद दूसरी शादी सहारनपुर की युवती से की। लेकिन उसे भी छोड़ दिया। करीब एक माह पहले आरोपी क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर उसे मोदीनगर ले गया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
होश आने के बाद युवती ने इसका विरोध किया, जिस पर आरोपी उसे ब्रह्मपुरी के माधवपुरम क्षेत्र में ले आया और उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा। युवती के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा नामजद दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। युवती को नौचंदी पुलिस ने बंधन मुक्त कराकर आरोपी गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती को बंगलूरू ले जाने की बात कही है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।