{"_id":"5a780f9a4f1c1b88268b8945","slug":"kiln-wall-fell-down-death-of-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे की दीवार गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे की दीवार गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में दबकर महिला की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हसनपुर कदीम गांव के पास स्थित एक भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई। एक महिला और उसकी भतीजी दीवार के मलबे के नीचे दब गई। लोगों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें : ईंट भट्ठे की दीवार गिरने पर मची चीख-पुकार, दो युवतियों की मौत से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदीम निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी नरेश (42) के साथ एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। चंद्रपाल ने बताया कि शनिवार रात उसकी पत्नी अपनी भतीजी निशा के साथ भट्ठे की दीवार की पुताई का काम कर रही थी। तभी अचानक दोनों के ऊपर दीवार गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरों ने दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मजदूरों ने जताया आक्रोश
मजदूरों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ आक्रोश जताया है। चंद्रपाल का कहना है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी भट्ठा मालिक पूरी रात मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं मजदूरों ने आरोप लगाया कि जिस दीवार की मोटाई 27 इंच होनी चाहिए थी, पैसे बचाने के लिए उसकी मोटाई मात्र 9 इंच ही रहने दी। वहीं रविवार को मौके पर पहुंचे भट्ठा मालिक के खिलाफ मजदूरों ने हंगामा भी किया। भट्ठा मालिक ने बताया कि महिला की मौत एक हादसा है। वह परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने को तैयार हैं। लेकिन एक व्यक्ति ने उनके ऊपर रायफल तानते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। उधर, एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/