फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killings on Kite Kite, Seven Wounded

पतंग काटने पर खूनी संघर्ष, सात घायल

Mon, 11 Feb 2019 02:42 AM IST
HARI om sharan अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: HARI om sharan Updated Mon, 11 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Killings on Kite Kite, Seven Wounded
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मारपीट और पथराव के बाद हुई फायरिंग मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार को पतंग काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग कर दी। लिसाड़ी गेट पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ईदगाह कालोनी समर गार्डन निवासी शहजाद पुत्र यामीन और पड़ोस में रहने वाला फिरोज पुत्र मोहम्मद चांद अपनी-अपनी छतों पर पतंग उड़ा रहे थे। इस बीच फिरोज के भाई आसिफ ने शहजाद की पतंग काट दी। इस पर शहजाद ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। गाली गलौज के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। महिलाओं ने छतों से पथराव कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। आरोप है कि शहजाद पक्ष ने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। दोनों पक्षों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। संघर्ष में शहजाद, उसका दोस्त और एक महिला घायल हो गए, जबकि फिरोज पक्ष से फिरोज, नसरीन, अकबर, आसिफ और सन्नो घायल हो गई। बखेड़े की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत ले ले लिया। लिसाड़ी गेट थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे  पर मारपीट, पथराव और फायरिंग का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मेडिकल में भी मारपीट, हंगामा जयभीम नगर निवासी एक युवक रविवार दोपहर गढ़ रोड के पास प्लॉट में पतंग उड़ा रहा था। इस बीच पतंग कटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में सचिन, कैलाश और रोहताश घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने दोनों पक्षों के छह युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed