फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kidnaping of girl in Brahmpuri

ब्रह्मपुरी में नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, थाने पर हंगामा

Sat, 13 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
kidnaping of girl in Brahmpuri
ब्रह्मपुरी से नौवीं की छात्रा का अपहरण, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। शुक्रवार रात दस बजे एक युवती पर छात्रा का अपहरण कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने युवती और उसकी मां को हिरासत में लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है, जिसमें छात्रा अकेली जाते दिखाई दे रही है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के मुताबिक कक्षा नौ की एक छात्रा शुक्रवार सुबह से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसके न मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवती ने 15 दिन पहले ही उनकी बेटी से दोस्ती की। उन्हें शक है कि इसी युवती ने ही उनकी बेटी को अगवा कराया है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने युवती और उसकी मां को हिरासत में लिय और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

वहीं, छात्रा के परिजन और रिश्तेदार भी थाने में पहुंच गए। आरोप है कि युवती ने उनकी बेटी को सेक्स रैकेट के धंधे में धकेलने के लिए बेच दिया है। पीड़ित परिवार ने युवती से सख्ती से पूछताछ करने की मांग करते हुए थाने में हंगामा कर दिया। मामला ने तूल पकड़ा तो थाने की पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को समझाकर शांत किया और जल्द ही बेटी को बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीसीटीवी कैमरे में दिखी छात्रा
- ब्रह्मपुरी पुलिस ने अरविंद की परचून की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस का दावा है कि एक फुटेज में छात्रा युवती के साथ दिखाई दी है। फिर पैदल जाते हुए अकेली कैमरे में दिखी है। हालांकि रात तक पुलिस मां बेटी से पूछताछ करने में लगी रही।

---
ब्रह्मपुरी थाने में छात्रा के अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया। पीड़ित परिवार ने जिन पर आरोप लगाया है, उनको हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है जिसमें छात्रा के लिए जाते हुए दिखी है। सभी बिंदु पर जांच हो रही है।
अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed