फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnap and shot killed, misdemeanor

पहले किशोरी को किया अगवा फिर मारी गोली, दुष्कर्म होने का अंदेशा

Mon, 29 Jan 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Jan 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Kidnap and shot killed, misdemeanor
किशोरी को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के एक गांव में किशोरी को तीन युवकों ने अगवा कर गोली मार दी। किशोरी गंभीर हालत में गांव के बाहरी छोर पर पड़ी मिली। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म होने का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


घटना किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। परिजनों के अनुसार उनकी 17 साल की बेटी रविवार शाम गली में हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी गांव के तीन युवक आए और उनकी बेटी को उठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश की। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद किशोरी गांव में खेतों की ओर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके सीने में गोली मारी गई थी। बेटी को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस और परिजनों ने किशोरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ किठौर और अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) मेडिकल अस्पताल पहुंचे। एसीएम ने किशोरी के बयान दर्ज किए। देर रात सीओ किठौर थाना पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर और कई स्थानों पर दबिश दे रहे थे।

पढ़ें : घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार, धमकी के बाद सदमे में आई किशोरी

रेप की बात नहीं

Kidnap and shot killed, misdemeanor
एसपी देहात राजेश कुुमार

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार किशोरी के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। किशोरी ने भी इस बारे में नहीं बताया है।

दावा- आठ दिन पहले भी हुई थी कोशिश
किशोरी के परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने आठ दिन पहले भी घर में घुसकर उनकी बेटी का मुंह दबाकर अगवा करने की कोशिश की थी। लेकिन लोक लाज की वजह से वे पुलिस तक नहीं गए थे। उनका आरोप था कि आरोपियों ने उनकी बड़ी बेटी के साथ भी हैवानियत की थी।

पहले से ही चल रही तनातनी 
एसपी देहात और सीओ ने बताया कि घायल किशोरी ने जिस एक शख्स को इस घटना में आरोपी बनाया है, उसके पिता की करीब तीन साल पहले हत्या हो गई थी। इसमें पीड़ित किशोरी के दो भाई भी आरोपी हैं। दोनों जेल में हैं। पहले से ही इन दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। संभवत: इसी रंजिश या मुकदमेबाजी की वजह से ये घटना हुई है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed