फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khushkhabar: Differently abled people Now will get smart cards by applying online

खुशखबर: अब दिव्यांगों को मिलेंगे स्मार्ट कार्ड, घर बैठे ही कर सकेंगे आवेदन

Sat, 22 Sep 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 22 Sep 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar: Differently abled people Now will get smart cards by applying online
दिव्यांगों को दी जाने वाली ट्राईसाइकिल - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। अब घर बैठे ही प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं। यूपी के बिजनौर में अब ऑनलाइन आवेदन करने वाली सभी दिव्यांगों को दिव्यांग स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए बार-बार दिव्यांगों को सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

मोबाइल से भी दिव्यांग अपना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद आवेदक को मेसेज आएगा। उसमें मेडिकल टेस्ट का दिन और तारीख लिखी होगी। निर्धारित तिथि को पहुंचकर दिव्यांग अपनी मेडिकल जांच कराएंगे और इसके बाद स्मार्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में दिव्यांगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
  
कुछ लोग जन्म से दिव्यांग होते हैं तो कुछ दुर्घटनाओं में घायल होने के कारण अपंग हो जाते हैं। जो व्यक्ति शारीरिक रूप से काम करने में सक्षम नहीं होते हैं उनके लिए शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ देकर दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रमाण पत्र दिया जाता है। दिव्यांगों को इस कार्ड पर ट्रेन, बसों में फ्री यात्रा करना और पेंशन  का लाभ मिलना शामिल हैं। यदि व्यक्ति 40 से 79 फीसदी तक दिव्यांग है तो वह ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा कर सकता है। 80 से 100 प्रतिशत तक हेल्पर को भी करीब 50 प्रतिशत छूट मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 36 हजार विकलांग हैं। इनमें करीब सात हजार बच्चे शामिल हैं। प्रत्येक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। पहले दिव्यांग को स्वयं कार्यालय में आकर फार्म भरना पड़ता था। लेकिन अब इस प्रक्रिया में शासन स्तर से बदलाव किया गया है।

अब दिव्यांगजन घर बैठे ही मोबाइल से भी अपना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मेडिकल जांच कराने के बाद दिव्यांग स्मार्ट कार्ड दे दिया जाएगा। सीएमओ राकेश कुमार मित्तल ने बताया कि दिव्यांग स्मार्ट कार्ड बनाने की जिम्मेदारी भारत सरकार ने तमिलनाडू की वर्सटाइल नामक कंपनी को सौंपी है। उसी कंपनी के आधार कार्ड कंपनी को दिए जाएंगे।  

खो जाने पर दोबारा बन सकता है स्मार्ट कार्ड  
दिव्यांग स्मार्ट कार्ड के एक बार खो जाने पर विभाग की वेबसाइट पर कार्ड का नंबर डालकर दोबारा से निकलवाया जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed