फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khelo India scheme is going to waste: 8 crores spent but still the arrangements for players are not over, how

खेलो इंडिया योजना को लग रहा पलीता: आठ करोड़ खर्च फिर भी खत्म नहीं हुआ खिलाड़ियों का इंतजाज, कैसे करें अभ्यास

Fri, 12 Jul 2024 12:41 PM IST
Dimple Sirohi जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मेरठ
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

मेरठ से सटे पांचली खुर्द में आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया बहुउद्देशीय हाॅल शुरू नहीं किया जा सका है। ऐसे में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Khelo India scheme is going to waste: 8 crores spent but still the arrangements for players are not over, how
बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए पांचली खुर्द में आठ करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देश्यीय हॉल बनाया गया, मगर खिलाड़ियों का अभी तक इसका काेई लाभ नहीं मिला पा रहा है।

विज्ञापन


छह महीने बाद भी यहां खिलाड़ियों को खेलने और अभ्यास का मौका नहीं मिल पा रहा। युवा कल्याण विभाग अभी तक यहां पर खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाया है। खिलाड़ी यहां अभ्यास कर सके, इसके लिए भी यहां पर नेट और मैट भी नहीं आए।
विज्ञापन


खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिले में खिलाड़ियाें के लिए इंडोर स्टेडियम जैसा बहुउद्देश्यीय हाॅल का निर्माण करने की योजना 2016 में आई थी। इसके लिए बहुउद्देश्यीय हॉल के निर्माण की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग को दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के पास जॉनी ब्लाॅक के गांव पांचली खुर्द में जमीन थी। इसी का प्रस्ताव बना कर पहले शासन को भेजा गया था। इसके बाद 20 नवंबर 2018 को पांचली खुर्द में आठ करोड़ की लागत में बहुउद्देश्यीय हॉल की स्वीकृति मिली थी। 

निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी। इस हॉल के निर्माण की अवधि मार्च 2021 रखी गई थी, मगर धनराशि की किस्त आने में देरी के कारण इसका निर्माण तीन साल विलंब से हुआ।

जनवरी 2024 में इसका निर्माण पूरा कर इसे युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था। बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण हुए छह महीने हो गए हैं, मगर जिस उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था, वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पाया है।

अभी तक यहां केवल भवन बना है, यहां खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। बिना कोच और संसाधन के भला कैसे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकते है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण यहां खेल नहीं हो पा रहे है।

Khelo India scheme is going to waste: 8 crores spent but still the arrangements for players are not over, how
नहीं सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला

इन खेलों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बहुउद्देश्यीय हॉल में बैडमिंटन, वालीबॉल, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, योग, व्यायाम आदि का खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैडमिंटन और वालीबॉल के लिए चार कोर्ट बनाए गए है। मगर अभी तक यहां नेट की व्यवस्था नहीं हुई है। कुश्ती के लिए मैट की जरुरत है, मगर मैट भी नहीं आया है।

बहुउद्देश्यीय हॉल पूरी तरह से इंडोर स्टेडियम की तरह है, मगर उसकी चहारदीवारी नहीं है। बिल्डिंग के तीन ओर जल भराव भी हो गया है। चहार दीवार इस लिए नहीं बनी कि जब डीपीआर बनाकर भेजी गई, तक उसने चाहरदीवारी का उल्लेख नहीं किया गया था। इसलिए चाहरदीवारी का बजट नहीं आया। - वैश्विक डबास, जिला युवा कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed