फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khatu shyam shobha yatras turn out in town

खाटू श्याम की शोभा यात्रा निकाली

Fri, 12 Jul 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
khatu shyam shobha yatras turn out in town
4बी-खाटू श्याम की नगर परिक्रमा के दौरान अबीर गुलाल लगाकर भजनों पर नृत्य करते श्रद्घालु।(मवाना) - फोटो : MAWANA
खाटू श्याम की शोभा यात्रा निकाली
विज्ञापन

मवाना। नगर के खाटू श्याम परिवार की ओर से बृहस्पतिवार को नव निर्माणधीन श्री खाटू श्याम मंदिर में सातवां श्याम अमृत वर्षा महोत्सव मनाया गया। सुबह शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में भंडारा व रात को कीर्तन किया गया।

मुबारिकपुर रोड पर भगवान खाटू श्याम का मंदिर बनाने के लिए नगर के जितेंद्र कौशिक ने अपनी 400 गज जमीन दान में दी है। जिस पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार को श्याम महोत्सव को लेकर सुबह को नगर परिक्रमा की गई। शुभारंभ भाजपा नेत्री सुधा चौहान ने किया। खाटू श्याम परिवार के साथ नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छबील लगाकर श्रद्धालुओं को जलपान कराया व पुष्प वर्षा की। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर भजनों पर नृत्य किया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। रात में खाटू श्याम का कीर्तन आयोजित किया गया। शुभारंभ विधायक दिनेश खटीक ने किया। फरीदाबाद से मीनू शर्मा, मथुरा से सोनम कश्यप, मेरठ से कुलदीप मंगल, दिल्ली से कालू भाई, मोदीनगर से गिरीश शर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान अशोक रस्तौगी, जितेंद्र कौशिक, सुभाष, मनोज रस्तौगी, विनय दुबलिश, रवि कौशिक, मनोज, राजू, तपेश मित्तल, अशोक, प्रथम व गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed