फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khalistan supporter arms supplier brothers took shelter in Meerut district, ATS disclosed

खालिस्तान समर्थक हथियार सप्लायर भाइयों ने यूपी के इस जिले में ली थी शरण, ATS ने किया खुलासा

Sun, 17 Feb 2019 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Khalistan supporter arms supplier brothers took shelter in Meerut district, ATS disclosed
अवैध हथियार - फोटो : Vishnu Sharma
खालिस्तान समर्थकों व रेफरंडम-2020 से जुड़े अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले संजय राठी उर्फ गुड्डू को एटीएस व अमृतसर से आई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने बुढ़ाना के गांव इटावा से दबोचा है। एटीएस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

 
बताया गया कि गंगानगर की एक पॉश कालोनी से भी खालिस्तान समर्थक दो भाइयों समेत तीन आरोपी शरण लेने के बाद फरार हुए थे। उनके पास हथियार थे। एटीएस ने आरोपी संजय से पूछताछ की है कि क्या वह उक्त फरार आरोपियों को जानता था। 
विज्ञापन

मेरठ एटीएस के इंस्पेक्टर परविंदर सिंह और अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के एएसआई राजसिंह शनिवार को टीम के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। यहां से इंस्पेक्टर बुढ़ाना प्रभाकर केंतुरा के साथ टीम ने क्षेत्र के गांव इटावा में ग्रामीण ओमवीर के घर दबिश देकर उसके बेटे संजय राठी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। 

एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि करीब एक माह पूर्व स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने खालिस्तान समर्थकों दलजीत सिंह उर्फ बब्बल पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गहरी मंडी, थाना जंडियाला अमृतसर और सतनाम सिंह उर्फ मन्नी पुत्र लखविंदर सिंह निवासी भाईगंज, साहिब रोड अमृतसर को गिरफ्तार किया था। 

उनके कब्जे से दो पिस्टल, नौ कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। उक्त दोनों आरोपियों ने पूछताछ में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली के गांव इटावा निवासी संजय राठी उर्फ गुड्डू पुत्र ओमवीर द्वारा उनके साथ ही अन्य अपराधियों को भी हथियार सप्लाई करने की जानकारी दी थी। एटीएस की पूछताछ अभी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed