फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kendriya Hindi Sansthan driver Bhupendra Singh died in parking lot at CCSU

CCSU : पार्किंग में केंद्रीय हिंदी संस्थान के ड्राइवर की मौत, विदेशी छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

Sat, 17 Feb 2024 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Feb 2024 09:40 PM IST
सार

CCSU News : सीसीएसयू में पार्किंग में केंद्रीय हिंदी संस्थान के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद विदेशी छात्रों का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
Kendriya Hindi Sansthan driver Bhupendra Singh died in parking lot at CCSU
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की पार्किंग में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के स्टाफ कार ड्राइवर भूपेंद्र सिंह की शनिवार दोपहर मौत हो गई। विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। इस बारे में मेडिकल थाना पुलिस को जानकारी दे दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीसीएसयू में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा से नौ देशों के करीब 23 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिचर्चा और भ्रमण कार्यक्रम के लिए आए हुए हैं। केंद्रीय हिंदी संस्थान की विभागाध्यक्ष प्रो. बीना शर्मा ने कुलपति को पत्र भेजकर बताया कि संस्थान के विदेशी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की टीम शुक्रवार को सीसीएसयू आई। वह विभाग में चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रम में थीं। तभी पता चला कि विभाग के बाहर पार्किंग में भूपेंद्र सिंह एक कार के अंदर बेहोश पड़े हैं। डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा व जितेंद्र ने उन्हें सीसीएसयू की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि घटना के बारे में मेडिकल थाना पुुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed