फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keep in mind, now there is a possibility of rapid increase in cold

रखें ध्यान, अब तेजी से ठंड बढ़ने के आसार

Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Keep in mind, now there is a possibility of rapid increase in cold
रखें ध्यान, अब तेजी से ठंड बढ़ने के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम। अगले एक सप्ताह के अंदर ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यदि पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी होगी तो उसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देगा।
इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसमें अभी गिरावट आएगी। रात का न्यूनतम तापमान भी अब सामान्य से नीचे की ओर ही चल रहा है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष ने बताया कि सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाने की संभावनाएं भी हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत नहीं
सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 289 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सबसे अधिक प्रदूषित गंगानगर क्षेत्र रहा। गंगानगर में वायु गुणत्ता सूचकांक बढ़कर 326 के स्तर पर पहुंच गया। पल्लवपुरम में 256 व जयभीमनगर में 285 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed