{"_id":"5d2f88d78ebc3e6ce97ea328","slug":"kawar-yatra-start-sardana-news-mrt4337166148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग शिव भोले के जयकारों से हुआ गुंजायमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग शिव भोले के जयकारों से हुआ गुंजायमान
गंगनहर पटरी से शिव भोले बम के जयकारे के उदघोष के साथ आगे बढ़ते राजस्थान के कांवडि़ये।
- फोटो : SARDANA
Link Copied
सरधना। क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग एवं रार्धना रजवाहा पटरी पर बुधवार को कांवड़ियों की दस्तक शुरू हो गई। पुलिस-प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी के बीच कांवड़ यात्रा शुरू हुई। ग्रामीणों ने हवन पूजन के साथ बुधवार से भंडारों का शुभारंभ कर दिया। दोपहर में कांवड़ मार्ग पटरी से होकर राजस्थान के कांवड़ियों के जत्थे गुजरे तो कांवड़ मार्ग शिव भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। उधर, डीएम के साथ एसडीएम एवं सीओ ने सलावा से लेकर जानी गंगनहर पुल तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व कई दिन से पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुट गया था। हालांकि तैयारी अभी पूरी नहीं हो सकी है। बुधवार से गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की दस्तक शुरू हो गई। राजस्थान के कांवड़ियों के जत्थे गुजरे। सलावा-अटेरना-मानपुरी-कुलंजन,सरधना गंगनहर पुल, नानू गंगनहर पुल पर ग्रामीणों ने हवन पूजन के साथ कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ कर दिया। इस बार कांवड़ सेवा शिविर पर कांवड़ियों की सेवा एवं बरसात के दौरान शिविर में आराम के लिए ग्रामीणों ने खास इंतजाम किया है। जिसमें पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है। वहीं, कांवड़ियें जमीन पर न लेटे उनके लिए बुग्गी-ट्रॉली एवं लकडी के तखत डलवाए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान रात्रि में कीडे़ आदि का डर न रहे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की तरफ से अभी तक न ही तो भारी वाहनों को मार्ग से रोका गया ओर न ही लाइटिंग का कार्य पूरा कराया गया। पेयजल के लिए अभी नलों को भी चालू नहीं कराया गया। बुधवार को डीएम अनिल ढींगरा ने कांवड़ मार्ग का दौराकर एसडीएम अमित कुमार एवं सीओ पंकज कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।