{"_id":"64d9413fb0a403e38d02f824","slug":"kavi-sammelan-organized-under-amar-ujala-s-campaign-maa-tujhe-pranam-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम : जरूरत में वतन के ये जवानी काम आएगी... अमर उजाला के अभियान में देशभक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम : जरूरत में वतन के ये जवानी काम आएगी... अमर उजाला के अभियान में देशभक्ति की बयार
Mon, 14 Aug 2023 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:17 AM IST
सार
कवि सुमनेश सुमन ने पढ़ा कि भगत सिंह, अशफाक, शेखर की कहानी काम आएगी, अंधेरे बीहड़ों में रात रानी काम आएगी, भले इल्जाम कितने भी लगें नौजवानों पर, जरूरत में वतन के यह जवानी काम आएगी।
विज्ञापन
मुशायरे में देशभक्ति के रंग...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कवियों के मुख से देशभक्ति की ऐसी बयार बही कि हर दिल प्रफुल्लित हो गया। कवि सुमनेश सुमन ने पढ़ा कि भगत सिंह, अशफाक, शेखर की कहानी काम आएगी, अंधेरे बीहड़ों में रात रानी काम आएगी, भले इल्जाम कितने भी लगें नौजवानों पर, जरूरत में वतन के यह जवानी काम आएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल भारत मां के जयकारों से गूंज उठा। युवा, व्यापारी, महिलाएं सभी तिरंगा लहरा रहे थे। मौका था अमर उजाला अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत कवि सम्मेलन और मुशायरे का। हरिओम पंवार की पंक्तियों को हर नौजवान ने सराहा और प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
केएल इंटरनेशनल, जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जेपी रेजीडेंसी के सहयोग से अमर उजाला अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत रविवार को कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, सीसीएस यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
सरस्वती वंदना हे सरस्वती मां के साथ मुमताज नसीम कवि सम्मलेन को आरंभ किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि हरिओम पंवार ने देशभक्ति से सराबोर काव्य पाठ कर सभी श्रोताओं में जोश भर दिया। मंच संचालन कर दिनेश रघुवंशी ने धड़कनों की तरह हिंदुस्तान दिल में है आदि शब्दों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि शंभू शिखर, मुमताज नसीम, अनिल अग्रवंशी, दिनेश रघुवंशी, इकबाल असर और सुमनेश सुमन ने अपनी कविता और हास्य, व्यंग के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी।
हर दिल देश के प्रति सम्मान से ओतप्रोत हो गया। सम्मेलन में वीरों की गाथाओं का गुणगान हुआ। सभी कवि और अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन ऋतुराज, डॉ. संदीप गर्ग, केएमसी से सुनील गुप्ता, उद्यमी अश्वनी गुप्ता, कुलदीप उज्जवल, आदि रहे।