{"_id":"69825851845b21d045024054","slug":"kashvi-agarwal-won-the-state-level-competition-in-kathak-meerut-news-c-72-1-mct1005-148257-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काश्वी अग्रवाल ने कथक में जीती राज्यस्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काश्वी अग्रवाल ने कथक में जीती राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
संगीतायन इंस्टिट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की युवा कत्थक नृत्यांगना काशवी अग्रवाल ने उत्तर प्रदे
Link Copied
मेरठ। संगीतायन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की युवा कथक नृत्यांगना काश्वी अग्रवाल ने संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। काश्वी ने यह उपलब्धि अपनी गुरु डॉ. भावना ग्रोवर के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की है।
विज्ञापन
प्रस्तुति का विवरण पिछले चार वर्षों से डॉ. ग्रोवर के निर्देशन में कथक सीख रहीं काश्वी ने प्रतियोगिता में लाल धमार पर आधारित परंपरागत कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने शिव स्तुति से शुरुआत करते हुए ठाट, आमद, तोड़े, टुकड़े, परण और प्रमेलु तिहाई का शानदार प्रदर्शन किया। अभिनय के अंतर्गत, उन्होंने महाराज बिंदादीन द्वारा रचित ठुमरी काहे रोकत डगर प्यारे नन्दलाल मेरे पर अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी। संगीतायन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुआ, प्रधानाचार्य निष्काम प्रेम दुआ और डॉ. भावना ग्रोवर ने काश्वी अग्रवाल को इस उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।