फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   karnaal highway par batjevara ke paas hadsa

करनाल हाइवे पर बटजेवरा के पास हुआ हादसा

Thu, 07 Jun 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jun 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
karnaal highway par batjevara ke paas hadsa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करनाल हाईवे स्थित बटजेवरा गांव के सामने कैंटर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोपाल सिंह (35) पुत्र सुखवीर सिंह बड़ा गांव थाना कुंजपुरा करनाल हरियाणा का रहने वाला था। वह कैंटर चलाता था। बुधवार तड़के 04 बजे हरियाणा से कैंटर में माल लेकर मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र में जा रहा था। बटजेवरा गांव के सामने हाइवे पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की जेब में मिले कागजातों से पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मोर्चरी पहुंचे। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं गोपाल के चाचा जबर सिंह ने बताया कि गोपाल दो भाई थे। गोपाल छोटा था। उससे बड़ा कृष्णपाल है वह मजदूरी करता है। माता पिता की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। गोपाल के तीन बच्चे हैं। जिनमेें दो बेटे आदर्श, देव और एक बेटी दिव्या है। पत्नी कविता और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन


दिनभर हाइवे पर ही खड़ी रही ट्रैक्टर ट्रॉली 
पुलिस गश्त के दौरान यह भी देखती है कि हाइवे पर कोई वाहन खराब तो नहीं खड़ा है। यदि ऐसा होता है तो पुलिस उसे तुरंत हटवाती है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। हादसे के बाद भी दिनभर ट्रैक्टर ट्राली हाइवे पर खड़े रहे। शाम को पुलिस ने इन्हें हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed