फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karan Singh of Meerut, the world's longest boy

दुनिया का सबसे लंबा लड़का मेरठ का करन सिंह, मां ने भी सबसे लंबी महिला का जीता था खिताब

Fri, 16 Jun 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/शालू अग्रवाल
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/शालू अग्रवाल Updated Fri, 16 Jun 2017 09:06 PM IST
सार

डिफेंस कालोनी निवासी करन की उम्र 8 साल कद 6 फिट 6 इंच, 07 फिट 02 इंच है मां श्वेतलाना का कद, देश की सबसे लंबी महिला

विज्ञापन
Karan Singh of Meerut, the world's longest boy
बच्चों के साथ करन सिंह

विस्तार

मेरठ डिफेंस कालोनी निवासी करन सिंह विश्व का सबसे लंबा युवक है। महज आठ साल की आयु में करन सिंह का कद 6 फिट 6 इंच है। करन की मां श्वेतलाना देश की सबसे लंबी महिला का खिताब जीत चुकी है। 33 वर्षीय श्वेतलाना बॉस्केट बॉल खिलाड़ी है। श्वेतलाना सिंह का कद 07 फिट 02 इंच है। बेटा करन सिंह अपनी मां की तरह अपनी उम्र के अन्य बच्चों से बेहद लंबा है। करन का नाम दुनिया के सबसे वजनी और लंबे बच्चे के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। करन के पिता संजय सिंह कहते हैं कि करन का कद इतना अधिक है कि क्लास में वह अपने दोस्तों से दोगुना लंबा नजर आता है। बकौल संजय करन का कद लगातार बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि वो दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकार्ड भी तोड़ सकता है। माँ श्वेतलाना बॉस्केटबाल की कई नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

जन्म के समय था 7.8 किग्रा वजन

Karan Singh of Meerut, the world's longest boy
करन सिंह

पिता संजय सिंह कहते हैं कि जब करन सिंह का जन्म हुआ था तब उसका वजन 7.8 किग्रा व कद 43 सेमी था। यह अचंभे की बात थी। तभी से यह बालक लोगों में आश्चर्य का केंद्र बना हुआ था। पहले हमने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब बच्चे की लंबाई उम्र से अधिक बढ़ने लगी तो चिकित्सकों को दिखाया। देश के सभी नामचीन चिकित्सकों की जांचों में करन सिंह एकदम स्वस्थ बालक है। इसकी बढ़ती लंबाई कोई बीमारी नहीं है। करन बिल्कुल स्वस्थ है। हम लोग प्राकृतिक दिनचर्या को नियमित फॉलो कर रहे हैं। करन क ी हर महीने जांच कराता हूं। चिकित्सकों के अनुसार करन एकदम स्वस्थ और प्राकृतिक अवस्था में है। 

विज्ञान और बॉस्केट बॉल पसंद
करन को अपनी मां श्वेतलाना की तरह बॉस्केटबॉल खेलना पसंद है। वहीं विज्ञान की पढ़ाई में रुचि है। प्रतिदिन स्कूल और होमवर्क के बाद करन दोस्तों के साथ खेलता है। माँ श्वेतलाना ही बेटे की पढ़ाई कराती हैं। बढ़ते कद के कारण मनपसंद जूते और कपड़े नहीं मिलते। इसलिए दुख भी होता है। हमारा परिवार जब भी बाहर जाता है तो हम लोगों के आकर्षण का केंद्र होते हैं। माँ श्वेतलाना और करन दोनों एक ही नंबर का जूता पहनते हैँ। दोनों एक दूसरे के जूते शेयर करते हैं। मां श्वेतलाना ही बेटे के लिए कपड़े सिलती हैं, क्योंकि बाजार में इस लंबाई के कपड़े नहीं मिलते। इसी तरह मां श्वेतलाना को अपनी पसंद की सैंडिल्स और चूड़ियां नहीं मिलती, आज तक उन्होंने फैंसी चप्पल और सेंडिल नहीं पहनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म पर पहने छह महीने के बच्चे के कपड़े

Karan Singh of Meerut, the world's longest boy
मां के साथ करन

करन की मां श्वेतलाना कहती है करन की जन्म के समय इतनी ज्यादा लंबाई थी कि इसे जन्म के साथ ही नवजात शिशु के कपड़ों के बजाय छह महीने के बच्चे वाले कपड़े पहनाने पड़े। हम भी अचंभित थे, लेकिन चिकित्सकों ने इसे फिट बताया तो राहत मिली। करन अपनी मां श्वेतलाना की तरह बॉस्केटबॉल का खिलाड़ी बनना चाहता है। हमें गर्व है कि हमारा बेटा अपने परिवार के कद से मिलता हुआ लंबा है। शुरूआत में लोगो ंने मुझे इतने लंबे बच्चे के लिए बहुत कुछ कहा, मैंने उनकी बातों पर आज तक ध्यान नहीं दिया। क्योंकि कहते हैं एक शेर का बच्चा शेर होता है। इसी तरह एक शेरनी का बच्चा शेरनी की तरह मजबूत और बलवान होगा। 

पिता की चाहत पुन: गिनीज में दर्ज हो नाम
करन सिंह का नाम जन्म के वक्त सबसे वजनी और लंबे बालक के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में एक बार दर्ज हो चुका है। लेकिन पिता संजय चाहते हैं एक बार पुन: बेटे का नाम लंबाई के लिए गिनीज बुक में दर्ज हो। इसलिए उसकी आयु के साथ लंबाई बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

डिफेंस कालोनी निवासी करन की उम्र 8 साल कद 6 फिट 6 इंच, 07 फिट 02 इंच है मां श्वेतलाना का कद, देश की सबसे लंबी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed