{"_id":"604fb9a58ebc3ee63965e316","slug":"kapade-kee-dukaan-mein-aag-se-laakhon-ka-nukasaan-mawana-news-mrt530127789","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

सुभाष बाजार में हुई घटना, शटर तोड़कर लोगों ने बुझाई आग
सूचना के बाद भी काफी देर तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जामा मस्जिद के पास रविवार रात कपडे़ की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना के काफी देर बाद तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
मोहल्ला तिहाई निवासी सईद पुत्र महमूद का सुभाष बाजार के पास समीर क्लाथ हाउस है। सईद ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे लोग जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे। इसी दौरान किसी ने दुकान से धुआं उठता देख फोन कर सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोलने का प्रयास किया। नहीं खुलने पर शटर तोड़ दिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन समय से दमकल नहीं पहुंची। मस्जिद के सबमर्सिबल और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का कपड़ा और फर्नीचर जल गया। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
फायर हाइड्रेंट लगाने की मांग
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश का कहना है कि पिछले तीन साल से एसोसिएशन नगर में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए संघर्षरत है। 10 मार्च को भी एक पत्र दिया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। आग की घटनाओं से अक्सर व्यापारियों का नुकसान होता रहता है।
विज्ञापन
खेड़ा में शार्ट सर्किट से घर और दुकान जली
सरधना। गांव खेड़ा में रविवार रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग दुकान से होते हुए मकान में जा पहुंची। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गांव निवासी सुरेश पुत्र आशाराम ने गांव में ही घर के बराबर में दुकान खोल रखी है। सुरेश ने बताया कि रविवार रात करीब साढे़ 11 बजे दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा फ्रिज, कूलर व अन्य सामान जल गया। आग दुकान से होते हुए घर में फैल गई। सुरेश ने बताया कि करीब छह लाख का सामान जलकर राख हो गया। उसने बेटे की शादी के लिए काफी सामान खरीद कर रखा था। सुरेश ने विद्युत निगम के उपकेंद्र पर एसडीओ कार्यालय में शिकायत की है।