फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra2022: Finalize the preparations for Kanwar Yatra, DM and SSP gave instructions to the officers

Kanwar Yatra2022: जल्द पूरी करें कांवड़ यात्रा की तैयारियां, डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 30 Jun 2022 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jun 2022 01:22 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा मार्ग 10 जुलाई से पहले गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। मेरठ नगर निगम कांवड़ मेले की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra2022: Finalize the preparations for Kanwar Yatra, DM and SSP gave instructions to the officers
बैठक करते डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सजवाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति के बारे में पूछा। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कूड़ा उठान, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, रेलिंग, नहर पटरी, मेडिकल हेल्थ कैंप, गोताखोर आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। ट्रैफिक को लेकर उन्होंने एसपी ट्रैफिक से दो दिन के भीतर कार्य योजना बनाने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि विभागीय माईक्रोप्लॉन उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


जिला स्तर पर कंट्रोल रूम संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारियों की रोस्टर के अनुसार डयूटी सुनिश्चित करते हुए कंट्रोल रूम का संचालन कराएं। एसडीएम को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के संबंध में सभी तहसील स्तरीय के अधिकारियों के साथ बैठक कर तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम का संचालन कराएं।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उदयपुर की घटना पर जताया रोष, फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा मार्ग पर मेडिकल हेल्थ कैंप के लिए उन्होंने स्थान चिन्हित कर कंट्रोल रूम को सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।  शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले कॉलेजों में कांवड़ियों के विश्राम हेतु संबंधित कालेज में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाए।

इसकी सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। डीएम दीपक मीणा ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि यातायात के संबंध में रूट डायवर्जन एवं परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा कर अंतिम रूप दें।

इस मौके पर सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर रही ट्रैफिक पुलिस
जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अधिकारियों की तैयारियां भी तेज हो रही हैं। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियाें में जुटे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण कर लिया है, जल्द ही रूट डायवर्जन प्लान साझा किया जाएगा। अभी तक हर साल जिस रूट से कांवड़ यात्रा निकलती है, वहीं से ही कांवड़िये इस बार भी निकलेंगे।

अभी तक की प्लानिंग में कोई बदलाव रूट को लेकर नहीं है। मोदीपुरम और दिल्ली रोड पर जहां पर आरआरटीएस की प्लेट लगाकर कार्य रखा जा रहा, उन प्लेटों को थोड़ा पीछे करके कांवड़ियों के लिए रास्ता चौड़ा किया जाएगा। कुछ दिन के लिए रैपिड का काम रोकने पर भी विचार चल रहा है, ताकि कांवड़ियों को निकलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

डीएम दीपक मीणा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर रूट डायवर्जन प्लान जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने आरआरटीएस के अधिकारियों के साथ वार्ता की।

परंपरागत रूट से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। रूट डायवर्जन प्लान पर काम चल रहा है। जल्द ही रूट डायवर्जन प्लान साझा कर दिया जाएगा। - जितेंद्र श्रीवास्तव एसपी यातायात, मेरठ

कंकरखेड़ा-सरधना रोड से कांवड़ियों को शहर में लाने की तैयारी

हाईवे पर कांवड़िया 6 जुलाई से दिखने लगेंगे। 15 जुलाई से कांवड़ सेवा शिविर भी लगने आरंभ हो जाएंगे। शहर में परतापुर से टोल प्लाजा तक, रुड़की रोड और हापुड़ रोड सहित शहर में लगभग 280 सेवा शिविर लगाए जाते हैं। 

रुड़की रोड पर मेट्रो और रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते 14 से अधिक स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। इस मार्ग पर परंपरागत 38 सेवा शिविर लगाए जाते हैं। इन स्थानों पर कांवड़ियों के रुकने, भोजन, दवा आदि का सेवा कार्य होता है। इन मार्गों पर सेवा शिविर लगाए जाने के बाद बड़ी झांकी कांवड़ और डाक कांवड़ निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व में भी इस मार्ग पर कई झांकी कांवड़ निकालने में घंटों लगते थे।

कैंट बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस बार कांवड़ियों को कंकरखेड़ा-सरधना रोड से शहर में लाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पूरी माल रोड केसरिया हो जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने भी ट्रैफिक, नगर निगम और छावनी परिषद से रिपोर्ट मांगी है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Medical: लिफ्ट खराब, इलाज के पड़े लाले, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा फुस्स, मरीज हाथों के हवाले

कांवड़ यात्रा मार्ग 10 जुलाई से पहले होगा गड्ढा मुक्त 
सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संबंधित पटल के अधिकारियों को आदेशित किया गया है। छावनी क्षेत्र में आने वाले परंपरागत कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैचवर्क की व्यवस्था 10 जुलाई से पूर्व कराने के लिए आदेशित किया गया है। पैचवर्क कहां होना है और इस पर होने वाले अनुमानित खर्च का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

3.5 लाख कांवड़िया बाबा औघड़नाथ मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
श्रावण मास की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। 26 जुलाई को शिवरात्रि का जल चढ़ाया जाएगा। दो वर्ष से कांवड़ यात्रा से वंचित लोग दोगुने उत्साह से कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे हैं।

बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति के अनुसार इस बार 3.5 लाख कांवड़िया बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। नगर निगम कांवड़ मेले की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए निर्माण, पथ प्रकाश और जलकल विभाग के अधिकारियों ने निगम सीमा के अंदर आने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया है वहीं कांवड़ियों की सुविधा के लिए किए जाने वाले कार्यों का बजट प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed