फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra from today: cleaning incomplete, SDM was misled by telling that the road is fine

कांवड़ यात्रा आज से: सफाई अधूरी, सड़क ठीक बता एसडीएम को किया गुमराह, निरीक्षण में खुली पोल

Tue, 04 Jul 2023 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा से पहले न तो सड़कों की मरम्मत पूरी हुई है और न ही सफाई की सही व्यवस्था है। सड़कों के गड्ढों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसर काम पूरा होने का दावा कर एसडीएम को लगातार गुमराह करते रहे। लेकिन जब निरीक्षण हुआ तो पूरी पोल खुल गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatra from today: cleaning incomplete, SDM was misled by telling that the road is fine
सड़कों का निरीक्षण करतीं एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसर काम पूरा होने का दावा कर एसडीएम को लगातार गुमराह करते रहे। कांवड़ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को एसडीएम जब निरीक्षण पर निकलीं तो अफसरों के दावों की पोल खुल गई। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग की सड़क टूटी-फूटी देखकर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी ने सोमवार की शाम चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। नानू पुल से सलावा के बीच पटरी का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ मार्ग पर नहर के एक छोर से दूसरे छोर तक दो रस्सियां लगाई जाएं। जिससे पानी के तेज बहाव में बहने से कांवड़ियों को बचाया जा सके। नहर में गहराई में जाने से कांवड़ियों को रोकने के लिए संकेतक भी लगाएं। 

विज्ञापन

मार्ग के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे मिलने पर एसडीएम जागृति अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के जेई ने मरम्मत कार्य पूरा होने का दावा किया था, लेकिन निरीक्षण में पोल खुली तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही।

एसडीएम ने सुगम मार्ग, पथ प्रकाश, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा और बेहतर सफाई व्यवस्था, गुणवत्ता युक्त भोजन आदि उपलब्ध कराने के साथ मार्ग पर झाड़ियों की सफाई और मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार नटवर सिंह सहित अन्य रहे।

कांवड़ यात्रा आज से, सफाई भी अधूरी
तहसील के सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में एसडीएम जागृति अवस्थी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपजिलाधिकारी ने बीडीओ सरूरपुर व सरधना द्वारा सफाई कार्य पूरा नहीं कराने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

कहा कि सक्रियता, सतर्कता व सजगता व पूरे मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए मार्गों के मरम्मत, रोड के किनारे लटके पेड़ों का छटनी, विद्युत खंभे ठीक कराने, जर्जर तारों को बदलने के साथ ही कांवड़ियों के लिए टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।

इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।  बताया कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के संदर्भ में अपने-अपने विभागों में नियंत्रण कक्ष संचालित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed