फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2024: Creta car hit a Kanwaria on the highway, vandalized it fiercely

Kanwar Yatra 2024: हाईवे पर क्रेटा गाड़ी ने कांवड़िया को मारी टक्कर, जमकर की तोड़फोड़

Mon, 29 Jul 2024 09:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jul 2024 09:34 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर क्रेटा गाड़ी ने सड़क पार कर रहे कांवड़िए को जोरदार टक्कर मार दी। कांवड़ियों ने तकरीबन आधा घंटे तक हाईवे पर उत्पात मचाया। उच्च अधिकारियों के साथ तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जैसे तैसे पुलिस ने कांवड़ियों को शांत कराया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024: Creta car hit a Kanwaria on the highway, vandalized it fiercely
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे 58 पर क्रेटा गाड़ी ने सड़क पार कर रहे एक कांवड़िये को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में कांवड़िया चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद कांवड़ियों ने हाइवे पर जमकर उत्पात मचा दिया। वही गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर कांवड़ियों को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


हाईवे स्थित डाबका गांव के सामने क्रेटा गाड़ी से सड़क पार कर रहे एक कांवड़िये को जोरदार टक्कर लग गई। गाजियाबाद निवासी हरिहर सिंह पुत्र राज सिंह अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर गाजियाबाद जा रहा था। इसी बीच वह दोपहर के समय विश्राम करने के लिए डाबका कट के सामने बने शिविर में रुक गया था।

विज्ञापन

कांवड़िया सड़क पार कर कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़िया उछलकर सड़क पर जा गिरा। गाड़ी की टक्कर से कांवड़िया के पैर में चोट लग गई। टक्कर लगने के बाद मौके पर सैकड़ो की संख्या में कांवड़िया इकट्ठे हो गए।

टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसके बाद कांवड़ियों ने घेरकर गाड़ी को रोक लिया। गुस्साए कांवड़ियों ने गाड़ी में लाठी डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Kanwar Yatra 2024: Creta car hit a Kanwaria on the highway, vandalized it fiercely
हंगामा करते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

हंगामा की सूचना पर सीओ दौराला शुचिता सिंह व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में तीन स्थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और किसी तरह कांवड़ियों को समझने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल कांवड़िया को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी चालक को लेकर थाने आ गई। चालक की पहचान गौरव के रूप में हुई है।

आधे घंटे रहा हाईवे पर कब्जा
 क्रेटा गाड़ी से टक्कर लगने के बाद कांवड़िया घायल होकर गिर गया था। कांवड़ियों ने हाइवे पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हाइवे पर दोनों तरफ कब्जा रखा। कांवड़ियों के रूद्र रूप को देखकर अन्य राहगीरों ने अपने वाहन पीछे ही खड़े कर लिए। वहीं कुछ राहगीर वाहनों से निकलकर हाईवे पर खड़े हो गए। हंगामा के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को लगभग एक घंटे से अधिक का समय लगा। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed