Kanwar Yatra 2022: रैपिड रेल निर्माण के साथ ही चलेगी कांवड़ यात्रा, रूट मैप तैयार, NH-58 से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
मेरठ में दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड रेल के कार्य को कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं रोका जाएगा।एनसीआरटीसी ने बयान जारी कर व्यवस्था बनाने के लिए योजना बताई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने 14 से 26 जुलाई तक एनएच-58 पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने इसके लिए बनाया रूट मैप बना लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड रेल के कार्य को नहीं रोका जाएगा। बैरिकेडिंग लगाकर कार्य को जारी रखा जाएगा। जिससे रैपिड रेल के कार्य के साथ-साथ कांवड़ यात्रा भी सुचारु रुप से चलाई जा सके। वहीं, ट्रैफिक मार्शल की सहायता से सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
वहीं कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 14 से 26 जुलाई तक एनएच-58 पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस का दावा है कि ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों के साथ मीटिंग के बाद ही यह फैसला लिया गया है। इस बीच करीब 12 दिन तक वाहनों को गाजियाबाद से मेरठ के बीच वाया हापुड़ निकाला जाएगा। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कांवड़ यात्रा को देखते जल्द ही रूट मैप जारी किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूटमैप तकरीबन तैयार किया जा चुका है। जिसमें सबसे पहले एनएच-58 हाईवे पर भारी वाहनों को लेकर सहमति बनाई गई है। हाईवे पर 14 जुलाई से भारी वाहन बंद होंगे। पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई से हाईवे पर कांवडियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
पुलिस ने हरिद्वार की पुलिस से संपर्क साधा है। हरिद्वार से कांवडियों की संख्या को देखते मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। भारी वाहनों के बाद छोटे वाहनों को लेकर भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में मंथन हुआ है।
यह भी पढ़ें: Photos: हाजी इकबाल व महमूद अली की कोठियों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, पॉकलेन मशीन से भी हुई कार्रवाई
भारी वाहन दिल्ली से यूपी गेट होते हुए विजयनगर एनएच 24 पर आएंगे। यहां से डासना तिराहा, पिलखुवा, हापुड़ होते हुए साइलो पुलिस चौकी द्वितीय से किठौर और वहां से तेजगढ़ी चौराहे से सोहराबगेट बस स्टैंड पर पहुंचेंगे। यहां से जेल चुंगी होते हुए मवाना, रामराज, मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पंचेड़ा बाईपास, रामपुर तिराहा, देवबंद से झबरेड़ा और हरिद्वार पहुंचेंगे। वापस लौटने वाले मार्ग में थोड़ा बदलाव होगा, इसका भी मैप जल्द जारी किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद की होगी मीटिंग
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद के पुलिस कप्तानों को बुधवार को मेरठ बुलाया है। इस मीटिंग में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के साथ-साथ रूट पर मंथन होगा। हालांकि गाजियाबाद पुलिस ने पहले ही अपना रूट मैप अधिकारियों को भेज दिया है।
रुड़की रोड पर लगेंगे शिविर, स्कूलों की होंगी छुट्टियां
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम दीपक मीणा की सोमवार को सेना के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि रुड़की रोड पर कैंट इलाके में पूर्व वर्षों की तरह शिविर लगेंगे। अंधेरे वाली जगहों पर लाइटें लगवाई जाएंगी। सोमवार को डीएम ने रुड़की रोड पर भी व्यवस्था का जायजा लिया। कैंट क्षेत्र में पानी और शौचालय की सुविधाओं के लिए कैंट बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा हुई। जरूरत पड़ने पर मिलिट्री अस्पताल की एंबुलेंस की भी सेवा ली जाएगी। औघड़नाथ मंदिर पर हर वर्ष की तरह व्यवस्था रहेगी। यहां पर किसी भी तरह के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी डीएम से मिल चुके हैं। उनका कहना है कि कांवड़ शिविर लगाने वाले भक्तों को अगर कोई परेशानी आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Photos: हाजी इकबाल व महमूद अली की कोठियों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, पॉकलेन मशीन से हुई कार्रवाई
एनसीआरटीसी ने बयान जारी कर व्यवस्था बनाने के लिए बताई योजना
14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड रेल के कार्य को नहीं रोका जाएगा। बैरिकेडिंग लगाकर कार्य को जारी रखा जाएगा। जिससे रैपिड रेल के कार्य के साथ-साथ कांवड़ यात्रा भी सुचारु रुप से चलाई जा सके। वहीं, ट्रैफिक मार्शल की सहायता से सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
देश के पहले रैपिड रेल प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना एनसीआरटीसी की प्राथमिकता में है। दिल्ली रोड पर कई ऐसे यू-टर्न बनाए गए हैं। जिनपर अब जाम लगने की समस्या नहीं रहती है। वहीं, बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी पर्याप्त है। गांधी बाग से मेट्रो प्लाजा तक चल रहे भूमिगत निर्माण में बन रही सुरंग का तो शहरवासियों को पता भी नहीं है। बिना किसी व्यवधान के सुरंग बनाने का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है।
-आरआरटीएस के एलाइनमेंट के साथ सड़कों को ठीक करने के काम में तेजी लाई जा रही है।
-स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मार्ग में कुछ जगहों पर कांवड़ियों के लिए वॉटर बूथ लगाए जाएंगे। जहां उनके लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
-यात्रा मार्ग को चौड़ा करने के लिए, जहां संभव हैं, वहाँ से बेरिकेडिंग को थोड़ा पीछे हटाया जाएगा। बेरिकेडिंग पर जो लाइट की व्यवस्था होती है उसको और बेहतर किया जा रहा है। रात में पर्याप्त रोशनी है।
-यात्रा के दौरान बड़ी मशीन का प्रयोग मुख्य मार्ग पर ना कर साइड में किया जाएगा ताकि यात्रा भी ना रुके और कार्य भी होता रहे। 5. यू-टर्न पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रेफिक मार्शल तैनात रहेंगे।