Kanwad Yatra 2024: शहर जाम, आज दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक पास और इमरजेंसी सेवा वाले वाहन ही चलेंगे
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार को कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ गई है। पास वाले जिन वाहन चालकों को गाजियाबाद-दिल्ली जाना है कि वह एनएच-58 और दिल्ली रोड पर एक साइड से जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांविड़यों की संख्या बढ़ने के चलते मेरठ में रविवार को दौराला से मोहिउद्दीनपुर तक शहर में वनवे व्यवस्था कर दी गई। इससे शहर में भीषण जाम लग गया। बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल पर दिल्ली रोड पर आने मेें 30 मिनट का समय लगा। अब सोमवार सुबह से एनएच-58 और दिल्ली रोड पर सिर्फ पास वाले वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी सेवा वाले वाहन एंबुलेंस आदि भी चलते रहेंगे।
दिल्ली रोड से बिजली बंबा बाईपास की तरफ जाने वाले और बिजली बंबा बाईपास से दिल्ली रोड की तरफ आने वाले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए पास वाले वाहन शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से निकलेंगे। यहां पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर कांवड़ियों की संख्या को देखकर निर्णय लिया जाएगा।
पास वाले वाहन अभी जा सकते हैं गाजियाबाद-दिल्ली
पास वाले जिन वाहन चालकों को गाजियाबाद-दिल्ली जाना है कि वह एनएच-58 और दिल्ली रोड पर एक साइड से जा सकते हैं। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे अभी चलता रहेगा। बिजली बंबा बाईपास से जिन वाहनों को दिल्ली रोड पर आना है वह शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से रोड पार करेंगे।
एटीएस के जवान तैनात, ड्रोन कैमरे से निगरानी
कांवड़ मार्ग पर एटीएस के जवान तैनात हो गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी हो रही है। सीसीटीवी के जरिए पूरे कांवड़ मार्ग पर नजर रखी जा रही है। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रविवार को कई जगहों पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
मोदीपुरम से गांधी बाग तक रेंगते रहे वाहन जाम
शहर में पहले दिन वन-वे व्यवस्था धड़ाम हो गई। मोदीपुरम से लेकर गांधी बाग तक जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर मेट्रो प्लाजा तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। सुबह से लेकर रात तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दिल्ली रोड पर वन-वे होने से सोतीगंज, भैसाली बस अड्डा, केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बहादुर मोटर्स, ट्रांसपोर्ट नगर तक लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा मोदीपुरम से लेकर गांधी बाग तक जाम की स्थिति बनी रही। जीरो माइल पर भी लंबा जाम लगा रहा। यूं तो सभी प्वाइंटों पर पुलिस को तैनात किया गया, लेकिन वह भी जाम नहीं खुलवा सके। खैरनगर, लाला का बाजार, बुढ़ाना गेट, शारदा रोड पर लोग जाम से जूझते हुए दिखाई दिए।
नहीं लगा जाम : एसपी यातायात
एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वन-वे होने से यातायात कुछ जगह धीमी गति से जरूर चला, लेकिन जाम नहीं लगा। सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की गई है।