फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwad patri work start from wednesday

कल से शुरु होगा कांवड़ नहर पटरी का कार्य

Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
kanwad patri work start from wednesday
कल से शुरू होगा कांवड़ नहर दायीं पटरी का कार्य
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल चौधरी चरण सिंह गंगनहर की दायीं पटरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ कल से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सेतु निगम सरधना में गंगनहर पर पुल के लिए सरधना विधायक संगीत सोम नींव रखेंगे। सेतु निगम को सेतु निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये की किश्त दी जा चुकी है। 111.490 किमी में मेरठ में तीन और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में चार पुल बनाए जाने हैं।

इस प्रोजेक्ट पर 651 करोड़ 30 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दायीं पटरी को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसमें एक रेलवे ओवरब्रिज, एक फ्लाईओवर, दस बड़े सेतु और 27 छोटे सेतु बनाए जाने हैं। कांवड़ नहर पटरी को दो वर्षों में पूूरा करना है। प्रोजेक्ट में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, सिंचाई विभाग और वन विभाग को कार्य करना है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केवी सिंह ने बताया कि मेरठ में तीन और मुजफ्फरनगर में चार सेतु का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एक सेतु के लिए लगभग छह से साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका शुभारंभ बुधवार से होगा।
विज्ञापन

ये पुल है शामिल...
मेरठ में पुल
1. मोहिउद्दीनपुर-सिवालखास मार्ग पर अपर गंगा कैनाल पर सेतु निर्माण
2. दौराला-बरनावा, सरधना मार्ग पर अपर गंगा कैनाल पर सेतु निर्माण
3. ग्राम खडौली-भोला-सतवई मार्ग पर अपर गंगा कैनाल पर सेतु निर्माण
मुजफ्फरनगर में पुल
1. ग्राम सठेडी, कैराना-खतौली राज्य मार्ग अपर गंगा कैनाल पर सेतु निर्माण
2. ग्राम भोपा, मुजफ्फरनगर-भोपा मार्ग अपर गंगा कैनाल पर सेतु निर्माण
3. अपर गंगा नहर के नौदरा पर जौली मुजफ्फरनगर मार्ग पर सेतु निर्माण
4. ग्राम बरला-बसेड़ा मार्ग पर अपर गंगा नहर के निगराजनी झाल पर सेतु निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed