फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kamlesh murder case: Police arrested the accused, during interrogation he told the reason for murder

कमलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ऑनलाइन गेम का कर्ज चुकाने के लिए की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Feb 2024 03:53 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला कमलेश गुप्ता(58) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने महिला की हत्या करना कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Kamlesh murder case: Police arrested the accused, during interrogation he told the reason for murder
कमलेश गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार रात महिला कमलेश गुप्ता(58) की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही महिला को गला दबाकर मौत के घाट उतारा था। महिला की हत्या के बाद शव उन्ही के बेडरूम में पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने पुलिस को लूटपाट की भी जानकारी दी थी। बुजुर्ग महिला ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी।  

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक महिला के दामाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार महिला की मौत का राज डायरी के गायब पन्नों में हो सकता है, वहीं महिला के मोबाइल से सभी नंबर डिलीट किए गए थे। इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक था, जिसके चलते आरोपी पर लाखों रुपए कर्जा हो गया था। आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाल मोहम्मदपुर गांव में दो दिन पूर्व कमलेश गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोने के दो कंगन, एक चेन व एक जोड़ी कुंडल लूट लिए थे। वहीं आरोपी ने सेफ में रखे रुपये भी लूट लिए थे। मृतक के दामाद मयंक गुप्ता ने थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मयंक ने पुलिस को बताया था कि उसकी सास ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी। घटना के समय  हिसाब किताब की डायरी के पन्ने फटे हुए थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की थी। वहीं महिला के मोबाइल की सारी कॉल डिटेल भी डिलीट थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। मृतक महिला के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले इरशाद नाम के युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

आरोपी पुताई का काम करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर लूट का सामान भी बरामद कर लिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Kamlesh murder case: Police arrested the accused, during interrogation he told the reason for murder
थाने पहुंचे मृतक महिला कमलेश गुप्ता के परिजन - फोटो : Amar Ujala

ऑनलाइन गेम से हो गया था कर्ज
पुलिस पूछताछ में आरोपी इरशाद ने बताया कि उसे ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। वह ऑनलाइन गेम पर हजारों रुपए की बैटिंग लगता था, जिसके चलते उस पर लगभग ढाई लाख रुपए का कर्ज हो गया था। वही कर्जदार रोजाना पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। जिस कारण वह लगातार परेशान चल रहा था। वह कई दिनों से महिला की रेकी कर रहा था। मौका मिलते ही आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया था।

ब्याज के पैसे देने के बहाने घर में घुसा था आरोपी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कमलेश गुप्ता से 20 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। वह ब्याज के पैसे देने के बहाने महिला के घर में घुसा था। जिसके बाद आरोपी ने महिला को ब्याज के एक हजार रुपए दिए थे। इसी बीच महिला पैसों का डायरी में हिसाब कर रही थी। मौका मिलते ही आरोपी ने बुजुर्ग महिला का गला दबा दिया था। जिस कारण महिला की दम घुटने से मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed